शिक्षकों-कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, वेतन विसंगति पर अपडेट, शासन कर रहा विचार, जल्द मिलेगा लाभ!

employees news

Teacher Employees Salary discrepancy: छत्तीसगढ़ के सहायक शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। वेतन विसंगति पर ताजा अपडेट सामने आया है। राज्य की भूपेश बघेल सरकार इस पर विचार कर रही है, जल्द शिक्षकों को इसका लाभ मिलेगा। इसकी पुष्टि खुद लोक शिक्षण संचालक सुनील कुमार जैन ने की है।

शिक्षाकर्मियों का होगा संविलयन

दरअसल, छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक एवं समग्र शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारियों ने संचालक लोक शिक्षण सुनील कुमार जैन से लोक शिक्षण कार्यालय में सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगतियों को लेकर मुलाकात की और मांगों के संबंध में विस्तार से चर्चा की। इस पर संचालक ने शिक्षकों से कहा कि छग शासन ने हमेशा शिक्षकों के हित में निर्णय लिया है, नई सरकार के आते ही समस्त शिक्षाकर्मियों का संविलयन किया गया।

मांगों पर करेंगे विचार

संचानक जैन ने यह भी कहा कि सहायक शिक्षकों की मांगों पर शासन विचार करेगा। जैन ने प्रतिनिधिमंडल से आने वाली परीक्षा एवं छात्र हित को देखते हुए 6 फरवरी से होने वाली हड़ताल को स्थगित करने का आग्रह किया और उम्मीद जताई कि शिक्षक हड़ताल जैसा कोई कदम छात्रहित को दृष्टि में रखते हुये नही उठायेंगे।

हड़ताल की तैयारी

बता दे कि छत्तीसगढ़ के सहायक शिक्षक आज 6 फरवरी से वेतन विसंगति की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन पर जाने की तैयारी में है। प्रदेश के लगभग 1 लाख 9 हजार सहायक शिक्षक इसमें शामिल होंगे। सहाय​क शिक्षकों के हड़ताल पर जाने से छात्रों की पढ़ाई पर असर पड़ सकता है।हालांकि संचालक ने इस मुद्दें पर जल्द समाधान निकालने का आश्वासन दिया है, लेकिन यह कितना असरदार साबित होता है यह देखने वाली बात होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews