सरकार का बड़ा फैसला- Online होंगी कॉलेज परीक्षाएं, उच्च शिक्षा विभाग का आदेश जारी

mp college student

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। College Online Exam 2022: छत्तीसगढ़ सरकार (Chhattisgarh Employees) ने कॉलेजों छात्रों (College Student) को लेकर बड़ा फैसला लिया है, इसके तहत अब कॉलेज की परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी, इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।हाल ही में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऑनलाइन एग्जाम कराने के निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़े.. MP : लाखों कर्मचारियों के लिए सरकार की बड़ी घोषणा, बढ़ा वेतन, मिलेगा बोनस, खाते में बढ़कर आएंगे 7 हजार रुपए

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) के निर्देश पर चालू अकादमिक कैलेण्डर वर्ष 2021-22 के लिए अब विश्वविद्यालयों की शेष सभी परीक्षाएं ऑनलाईन और ब्लैण्डेड मोड में आयोजित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालयों के सुझाव और छात्र-छात्राओं के मांग पर उच्च शिक्षा विभाग द्वारा इस आशय के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

जारी आदेश में कहा गया है कि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कोविड-19 महामारी के कारण मार्च 2020 से लागू लॉकडाउन से उत्पन्न विशिष्ट परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा उच्च शिक्षण संस्थानों के अकादमिक कैलेंडर, अध्यापन पद्धति एवं परीक्षा आयोजन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया गया है।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के पत्र 11 फरवरी 2022 के द्वारा सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को क्षेत्रीय परिस्थिति के आधार पर शिक्षण संस्थान खोलने, क्लास रूम का संचालन करने एवं परीक्षाओं का ऑफलाईन, ऑनलाईन अथवा ब्लैण्डेंड मोड में आयोजन करने संबंधी निर्णय लेने अधिकृत किया गया है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के बकाया DA Arrear पर बड़ी अपडेट! इस दिन खाते में आ सकते है 2.18 लाख

आदेश में कहा गया है कि कोविड-19 संक्रमण की द्वितीय एवं तृतीय लहर के कारण राज्य में शिक्षा सत्र 2021-22 का अध्यापन कार्य विलम्ब से प्रारंभ हुआ था, जिसके परिणाम स्वरूप पाठ्यक्रम विलम्ब से पूर्ण होकर परीक्षाएं भी विलम्ब से ही आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन सामान्यतः 50 से 60 दिन में पूर्ण होता है। इतनी लम्बी अवधि तक कोविड प्रोटोकॉल अनुरूप व्यवस्था करना परीक्षा केन्द्रों के लिए बड़ी चुनौती है। इस दिशा में छोटी सी चूक के गंभीर परिणाम भी हो सकते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए परीक्षाओं के आयोजन के संबंध में विभिन्न विश्वविद्यालयों से प्राप्त सुझावों में ऑनलाईन और ब्लैण्डेड मोड के संबंध में की गई अनुशंसा के आधार पर वर्ष 2021-22 की शेष परीक्षा ऑनलाईन, ब्लैण्डेंड मोड में आयोजित करने का निर्देश दिया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews