1 मार्च तक बंद रहेंगी शराब दुकानें, आबकारी विभाग ने जारी किया आदेश, जानें क्यों?

mp election dry day

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट छत्तीसगढ़ सरकार (Chhattisgarh Government ) ने 14 दिन शराब दुकानें बंद करने का फैसला किया है।इसके तहत गरियाबंद जिले के राजिम में लगने वाले माघी पुन्नी मेला (Maghi Punni Mela) स्थल के आसपास की सभी शराब की दुकानें बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। 16 फरवरी से 1 मार्च तक शराब की दुकानें इस क्षेत्र में बंद रहेंगी।इस संबंध में वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग (CG Excise Department) ने आदेश जारी कर दिया है और गरियाबंद, धमतरी और रायपुर जिले के कलेक्टर को इस आदेश को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़े.. MP Government Jobs 2022: यहां 91 पदों पर निकली है भर्ती, अच्छी सैलरी, लास्ट डेट नजदीक

दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) की घोषणा के अनुरूप वर्ष 2022 में आयोजित होने वाले राजिम माघी पुन्नी मेला के दौरान राजीम मेला क्षेत्र के आसपास की छह देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें 16 फरवरी से 01 मार्च तक बंद रहेंगी।वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राजिम माघी पुन्नी मेला के दौरान राजिम मेला क्षेत्र के आसपास की देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें, देशी-विदेशी मदिरा दुकान राजिम (बाह्य) जिला गरियाबंद, देशी-विदेशी मदिरा दुकान गोबरा नवापारा, जिला रायपुर तथा देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान मगरलोड जिला धमतरी कुल 06 देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें 16 फरवरी से 01 मार्च 2022 तक बंद रहेंगी।

यह भी पढ़े.. Share Market : Sensex और Nifty दोनों में उछाल, जानिए आज कितनी तेजी के साथ खुले

वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राजिम पुन्नी मेला के दौरान मेला क्षेत्र के आसपास की देशी, विदेशी मदिरा दुकान को 16 फरवरी से एक मार्च तक कुल 14 दिन तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। इसके परिपालन में कलेक्टर  पी.एस.एल्मा ने धमतरी जिले की मगरलोड स्थित देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान को 16 फरवरी से एक मार्च तक, कुल 14 दिनों तक बंद रखने के आदेश दिए हैं।इस आदेश का पालन करने के लिए कलेक्टर,जिला गरियाबंद, धमतरी एवं रायपुर को निर्देश जारी कर दिया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews