IAS Transfer 2023 : आईएएस अधिकारियों के तबादले, मिली नवीन पदस्थापना, देखें लिस्ट

केंद्र सरकार ने रविवार को एजीएमयूटी कैडर के बड़ी संख्या में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।

IAS Transfer 2023, IAS Transfer : प्रशासनिक फेरबदल में एक बार फिर से आईएएस अधिकारियों को नवीन पदस्थापना सौंपी गई है। तत्काल प्रभाव से उन्हें प्रभार करते हुए इसकी जानकारी विभाग को उपलब्ध करानी होगी। इससे पहले भी राज्य शासन द्वारा 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे।

सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा जिन आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, उनमें 6 नाम शामिल हैं। नवीन पदस्थापना सौंपने के साथ ही इन्हें अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

इन्हें मिली नवीन पदस्थापना

  • भुवनेश यादव को सचिव महिला और बाल विकास विभाग एवं अतिरिक्त प्रभार, सचिव, वनिज एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग और आयुक्त निशक्तजन को उनके वर्तमान कर्तव्य के साथ नोडल अधिकारी, प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना का अतिरिक्त प्रभार सोपा गया है।
  • सत्यनारायण राठौड़ रजिस्ट्रार फॉर्म्स और सोसाइटी सहित संचालक, स्थानीय निधि सपरीक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपे जाने के साथ ही उन्हें विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • सारांश मित्र प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ स्टेट रोड एंड इन्फ्राट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन को संचालक, उद्योग और प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम नोडल अधिकारी प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना और विशेष सचिव वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।
  • दिव्या उमेश मिश्रा संचालक महिला और बाल विकास तथा अतिरिक्त प्रभार, संयुक्त संचालक वाणिज्य और उद्योग विभाग तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य कौशल विकास अभिकरण को उनके वर्तमान कर्तव्य के साथ संचालक भौमिकी और खनिज कर्म का अतिरिक्त प्रभाव सौंपा गया है।
  • पद्मिनी साहू को मिशन संचालक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन को उनके वर्तमान कर्तव्य के साथ मिशन संचालक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

यहां देखें लिस्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews