IAS Transfer 2024 : राज्य में प्रशासनिक फेरबदल, आईएएस समेत कई अफसरों के तबादले, मिली नवीन पदस्थापना, जानें किसे कहां भेजा?

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत मनरेगा का आयुक्त रजत बंसल को बनाया गया है। इसके साथ ही उनके पास पीएम आवास का भी जिम्मा रहेगा।
ias transfer 2025

Chhattisgarh IAS/Secretariat officers transfer:लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है। पुलिसकर्मियों के बाद अब राज्य की विष्णु साय सरकार ने तीन IAS अफसरों का ट्रांसफर किया है।वही राज्य सरकार ने 1983 बैच के पूर्व IAS अधिकारी अजय सिंह को छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग में राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया है ।

इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिए गए है।इसके अलावा छग सचिवालय में पदस्थ विभिन्न विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी इधर से उधर किया गया है।सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव अंशिका ऋषि पांडेय के हस्ताक्षर से यह जारी आदेश में 16 अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जानिए किस IAS को क्या मिली जिम्मेदारी

  • मनरेगा का आयुक्त रजत बंसल को बनाया गया है। इसके साथ ही उनके पास पीएम आवास का भी जिम्मा रहेगा।
  • अजय सिंह को छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त बनाया गया है।
  • नम्रता जैन को सुकमा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
  • रजिस्ट्रार सहकारी संस्थाओं की अतिरिक्त जिम्मेदारी कुलदीप शर्मा को दी गई है, उनके पास अभी तक प्रबंध संचालक पाट्य पुस्तक निगम और खाद्य और औषधि विभाग का जिम्मा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews