
IAS IPS Transfer 2024 : छत्तीसगढ़ में अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है। राज्य सरकार ने फिर चार आईएएस और तीन आईपीएस अधिकारिओं को इधर से उधर किया है। चार आईएएस अफसर में श्यामलाल धावड़े, डोमन सिंह, विनीत नंदनवार और अभिषेक अग्रवाल का नाम शामिल है। वही आईपीएस अफसरों में लाल उमेंद सिंह, राजेश अग्रवाल और प्रफुल्ल ठाकुर का नाम शामिल है। इस संबंध में राज्य शासन ने आदेश जारी कर दिया है।
आईएएस-आईपीएस के तबादले
- राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश में भाप्रसे के श्यामलाल धावड़े को छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन का प्रबंध संचालक बनाया गया है।
- भाप्रसे के डोमन सिंह को बस्तर संभाग का आयुक्त बनाया गया है।
- भाप्रसे के विनीत नंदनवार को मंत्रालय में संयुक्त सचिव ।
- राज्य प्रशासनिक सेवा के अभिषेक अग्रवाल को मंत्रालय में उप सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है.
- आईपीएस बलरामपुर रामानुजगंज के एसपी लाल उमेद सिंह को बदल दिया है, उन्हें मुख्यमंत्री सुरक्षा का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
- वर्तमान पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा प्रफुल्ल ठाकुर को चौथी बटालियन भेजा गया है।
- लाल उमेद सिंह की जगह पर राजेश अग्रवाल अब बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक होंगे।

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

