IAS Transfer : राज्य में 3 आईएएस अधिकारियों के तबादले, यहां देखें लिस्ट

punjab transfer

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ में एक साथ 3 आईएएस अधिकारीयों के तबादले (ias transfer) किये गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा संवर्ग के 3 अफसरों के तबादले आदेश जारी किए है। 2006 बैच के आईएएस भुवनेश यादव को राज्य बीज कृषि विकास विभाग के प्रबंध संचालक और कृषि मंडी बोर्ड के अतिरिक्त प्रभार से हटा दिया गया है। उच्च शिक्षा के सचिव सहित अन्य प्रभार पर रहेंगे।

यह भी पढ़े… Health tips : इन 10 आदतों को तुरंत छोड़िये, सेहत के लिए है खतरनाक

बता दें कि सोमवार को सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश के मुताबिक 2009 बैच के आईएएस किरण कौशल को महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक के पद पर पदस्थ करते हुए उन्हें मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) नवा रायपुर विकास प्राधिकरण (NRDA) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

यह भी पढ़े… बिपाशा बसु ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप! फैंस को पसंद आया स्टाइलिश लुक 

गौरतलब है कि 2009 बैच के आईएएस समीर बिश्नोई को प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित मार्कफेड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उन्हें महानिरीक्षक, पंजीयक एवं मुद्रांक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। विश्नोई के पास सीईओ छग इंफोटेक प्रमोशन सोसाइटी (चिप्स) और विशेष सचिव इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी का अतिरिक्त प्रभार है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews