छत्तीसगढ़: कांकेर-नारायणपुर सीमा पर IED ब्लास्ट, DRG के 3 जवान शहीद, एक घायल

छत्तीसगढ़ के कांकेर और नारायणपुर जिले की सीमा आईईडी ब्लास्ट होने के कारण डीआरजी के तीन जवान शहीद हो गए हैं जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है। इस घटना के बाद जवानों ने पूरे इलाके में सघन सर्च अभियान तेज कर दिया है।
Chhattisgarh IED blast

छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां कांकेर और नारायणपुर जिले की सीमा पर नक्सल विरोधी अभियान के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। दोनों जिलो की सीमा पर शनिवार दोपहर को आईईडी ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में डीआरजी के तीन जवान शहीद और एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इसकी पुष्टि बस्तर पुलिस महानिरीक्षक पी सुंदरराज ने की है।

बता दें कि यह पूरा मामला छोटेबेठिया थाना क्षेत्र का है। यह हादसा नक्सलियों की बिछाई गई आईईडी को निष्क्रिय करते समय हुआ है। धमाका इतना जोर से हुआ की दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी और मौजूद जवानों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। घटना के बाद जवानों ने पूरे इलाके में सघन सर्च अभियान तेज कर दिया है।

बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने दी जानकारी

बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में आत्मसमर्पण कर चुके नक्सली कैडरों से मिली जानकारी और अन्य खुफिया इनपुट के आधार पर सुरक्षाबलों ने बस्तर क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा पहले से छिपाकर रखे गए सैकड़ों आईईडी बरामद कर उन्हें सफलतापूर्वक निष्क्रिय किया है।

आईजी सुंदरराज ने बताया कि इसी अभियान के तहत आज कांकेर जिले में पुलिस दल एक आईईडी को निष्क्रिय कर रहा था, तभी उसमें अचानक ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में तीन जवानों की मौके पर ही शहीद हो गए, जबकि एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों के अनुसार, घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews