IPS Promotion : 20 आईपीएस अफसरों को प्रमोशन का तोहफा, वेतनमान में भी इजाफा, आदेश जारी, देखें लिस्ट

छत्तीसगढ़ सरकार ने 20 IPS अफसरों को प्रमोशन का तोहफा दिया है वहीं IAS सुबोध सिंह को छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
Promotion news

CG IPS Promotion : नए साल में छत्तीसगढ़ की विष्णुसाय सरकार ने 20 आईपीएस अफसरों को प्रमोशन का तोहफा दिया है। इसमें 5 आईपीएस अधिकारियों को आईजी (पुलिस महानिरीक्षक) पद पर प्रमोट किया गया है, जबकि 7 अधिकारियों को डीआईजी (उप पुलिस महानिरीक्षक) पदोन्नति मिली है।वहीं 2012 बैच के 8 अफसर SSP रैंक में प्रमोट किए हैं।IAS सुबोध सिंह को छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

जिन अधिकारियों को IG पद पर प्रमोट किया गया है, उनमें दुर्ग रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग, राजनांदगांव के आईजी दीपक कुमार झा, अभिषेक शांडिल्य और बालाजी सोमावार शामिल हैं। इसके अलावा जितेंद्र सिंह मीणा को प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है।DIG पदोन्नति प्राप्त करने वाले अफसरों में संतोष कुमार सिंह, इंदिरा कल्याण एलेसेला, गोवर्धन राम ठाकुर, तिलक राम कोसिमा, प्रशांत कुमार ठाकुर, अजातशत्रू बहादुर सिंह और लाल उमैद सिंह का नाम शामिल है।

2007 बैच के ये अफसर बने IG

  • राम गोपाल गर्ग आईजी दुर्ग
  • दीपक झा आईजी राजनांदगांव
  • अभिषेक शांडिल्‍य पीएचक्‍यू
  • जितेंद्र सिंह मीणा सेंट्रल
  • बालाजी सोमवार पीएचक्‍यू

2011 बैच के ये आईपीएस बने DIG

  • संतोष कुमार सिंह पीएचक्‍यू सीसीटीएनएस
  • इंदिरा कल्‍याण एसपी कांकेर
  • गोवर्धन राम ठाकुर एसपी एसीबी-ईओडब्‍ल्‍यू
  • तिलक राम कोसिमा एसपी एसीबी- ईओडब्‍ल्‍यू
  • अजात शत्रु बहादुर सिंह निदेशक ट्रेनिंग, अग्निशमनडॉ.
  • लाल उमेंद सिंह एसपी रायपुर

2012 बैच के इन IPS को सलेक्‍शन ग्रेड

  • आशुतोष सिंह एसपी महासमुंद
  • विवेक शुक्‍ला एसपी जांजगीर
  • शशि मोहन सिंह एसपी जशपुर
  • राजेश कुकरेजा सेनानी प्रथम वाहिनी
  • श्‍वेता राजमणी सेनानी 19वीं वाहिनी
  • राजेश कुमार अग्रवाल सेनानी वीआईपी वाहिनी
  • विजय अग्रवाल एसपी बलौदाबाजार
  • रामकृष्‍ण साहू एसपी बेमेतरा

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews