महतारी वंदन योजना: 15 अगस्त से भरे जाएंगे आवेदन, बस्तर से शुरुआत, हर माह मिलेगी इतनी राशि, जानें पात्रता- नियम

इस योजना के तहत सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिमाह 1000 रुपये दिए जाते है, इस तरह महिलाओं को साल में 12,000 रुपये दिए जाते है।
Mahtari Vandan Yojana

छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना के लिए 15 अगस्त से एक बार फिर से फार्म भरे जाएंगे । इसकी शुरुआत बस्तर जिले से होगी। आवेदन की प्रक्रिया 15 अगस्त से 31 अगस्त तक चलेगी। 15 सितंबर तक सेक्टर से लेकर जिला स्तर पर आवेदनों का सत्यापन किया जाएगा।सत्यापन के बाद 16 से 25 सितंबर तक सभी आवेदनों को वेब पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।महतारी वंदन योजना के पोर्टल https://mahtarivandan.cgstate.gov.in या मोबाईल ऐप से आवेदन कर सकते है और जानकारी ले सकते है।

2024 में शुरू हुई थी महतारी वंदन योजना

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 2024 में महिलाओं के कल्याण के लिए शुरू की गई ‘महतारी वंदन योजना’ आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इसके तहत सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिमाह 1000 रुपये दिए जाते है, इस तरह महिलाओं को साल में 12,000 रुपये दिए जाते है। पहली किस्त की रकम 7 मार्च 2024 को ट्रांसफर की गई थी और 1 अगस्त को 18वीं किस्त जारी हुई थी।अब तक लगातार 18 माहों में 11728 करोड़ रुपये की राशि प्रदेश की महिलाओं को प्रदाय की जा चुकी है। 1 अगस्त 2025 को 18वीं किश्त के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश की 69.19 लाख से अधिक महिलाओं को कुल 647.35 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि उनके बैंक खाते में अंतरित की गई है।

किसे मिलता है योजना का लाभ

  • छत्तीसगढ़ का निवासी होना जरूरी ।
  • महिला की उम्र 1 जनवरी 2024 की स्थिति में 21 साल होनी चाहिए।(21 से 60 वर्ष आयु )
  • विवाहित महिला के अलावा विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिलाओं को भी योजना का लाभ।
  • आयकर दाता और सरकारी नौकरी पाने वाले लाभार्थी इस योजना के लिए पात्र नहीं।

प्रमुख बातें

  • यदि कोई आवेदिका इस सहायता राशि का लाभ नहीं लेना चाहती है, अर्थात् लाभ त्याग करना चाहती है तो वे पोर्टल में लाभ त्याग के ऑप्शन में जाकर लाभ त्याग कर सकती है।
  • महतारी वंदन योजनांतर्गत सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से दी जा रही है। जिन हितग्राहियों का खाता डीबीटी इनेबल नहीं है वे तत्काल बैंक जाकर आधार लिंक अनिवार्य है।
    यदि किसी हितग्राही को किसी प्रकार की शिकायत हो तो इस पोर्टल में शिकायत करें ऑप्शन में जाकर अपनी समस्या ऑनलाईन दर्ज कर सकती है।
    आधार कार्ड अपडेट होना जरूरी है। आधार कार्ड को हर 10 वर्षों में अपडेट करना अनिवार्य है।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन?

  • महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट/पोर्टल mahtarivandan.cgstate.gov.in पर जाएं
  • पंजीकरण/Registration वाले ऑप्शन पर जाकर क्लिक करें.
  •  यहां पर अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, ईपीआईसी (वोटर आईडी) नंबर आदि भरें.
  • पति का नाम, जन्मतिथि व अन्य पूछी गई जानकारी दर्ज करें.
  • आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र आदि की स्कैन कॉपी अपलोड करें.
  • सभी जानकारियां भरने के बाद सबमिट करें.
  • इसके बाद विभाग की तरफ से फॉर्म व दस्तावेजों का सत्यापन करेगा.
  •  पात्र पाए जाने पर आपका नाम लाभार्थी सूची में जारी कर दिया जाएगा, इसके बाद पोर्टल पर स्टेटस चेक कर सकते हैं.

जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण (राज्य/स्थानीय)
  • विवाह प्रमाण पत्र/सम्बंधित प्रमाण
  • बैंक पासबुक/खाता विवरण (DBT के लिए)
  • वोटर आईडी (EPIC)
  • पासपोर्ट फोटो (हालिया)
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews