Mahtari Vandana Yojana: आज 70 लाख महिलाओं को मिलेगा तोहफा, सीएम जारी करेंगे 7वीं किस्त, खाते में आएंगे इतने रुपए

योजना के तहत पहले चरण में करीब 70 लाख से अधिक महिलाओं को लाभार्थी के तौर पर चुना गया है जिनके बैंक खाते में योजना की 6 किश्ते ट्रांसफर कर दी गई हैं।
employees news

Mahtari Vandana Yojana: महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महिलाओं के लिए खुशखबरी है। आज सोमवार को सीएम विष्णु देव साय प्रदेश की लाखों बहनों को तोहफा देने जा रहे है।सीएम विष्णु देव साय 02 सितम्बर को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होने वाले तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार के मौके पर 70 लाख महतारी-बहनों को तीजा पर्व के उपहार स्वरूप महतारी वंदन योजना की 7वीं किश्त जारी करेंगे। इस योजना के तहत माता-बहनों के खाते में एक-एक हजार रूपए की राशि जारी करेंगे।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 2024 में महिलाओं के कल्याण के लिए शुरू की गई ‘महतारी वंदन योजना’ आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इसके तहत सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिमाह 1000 रुपये दिए जाते है, इस तरह महिलाओं को साल में 12,000 रुपये मिलेंगे। पहली किस्त की रकम 7 मार्च 2024 को ट्रांसफर की गई थी और 6वीं किस्त की रकम 1 अगस्त को जारी की गई थी और अब 2 सितंबर को 7वीं किस्त जारी की जाएगी।

किसे मिलता है योजना का लाभ

  • छत्तीसगढ़ का निवासी होना जरूरी ।
  • महिला की उम्र 1 जनवरी 2024 की स्थिति में 21 साल होनी चाहिए।
  • विवाहित महिला के अलावा विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिलाओं को भी योजना का लाभ।
  • आयकर दाता और सरकारी नौकरी पाने वाले लाभार्थी इस योजना के लिए पात्र नहीं।

महतारी वंदन योजना के बारें में

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 10 मार्च 2024 को महतारी वंदन योजना की शुरूआत की गई थी। प्रधानमंत्री  मोदी ने बटन दबाकर प्रथम किश्त की राशि जारी की थी।
  • “महतारी वंदन योजना” के अंतर्गत राज्य की विवाहित, विधवा परित्यक्ता और तलाकशुदा जिनकी उम्र 21 वर्ष से अधिक हो ऐसी महिलाओ को प्रतिमाह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
  • योजना के तहत पहले चरण में करीब 70 लाख से अधिक महिलाओं को लाभार्थी के तौर पर चुना गया है जिनके बैंक खाते में योजना की 6 किश्ते ट्रांसफर कर दी गई हैं।
  • महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मार्च से अगस्त तक 06 माह की सहायता राशि 3923 करोड़ 53 लाख रूपए की राशि का भुगतान महिलाओं ने खाते में किया जा चुका है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews