मानसून सक्रिय, छत्तीसगढ़ में अगले 3-4 दिनों तक जमकर बरसेंगे बादल, आज इन जिलों में बारिश की चेतावनी

मानसून के सक्रिय रहने के चलते रविवार को छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में तेज बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है।
cg weather

उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे गंगीय पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के तटों पर बने निम्न दबाव के प्रभाव से अगले 48 घंटो तक छत्तीसगढ़ में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। वहीं एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश होने के आसार हैं।

रविवार को 26 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर में आकाश सामान्यत: मेघमय रहने तथा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

मौसम केंद्र रायपुर की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल तट पर बना कम दबाव का क्षेत्र उसी क्षेत्र में बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 9.4 किमी की ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके अगले 2-3 दिनों तक उसी क्षेत्र में बने रहने और और अधिक स्पष्ट होने की संभावना है।
समुद्र तल पर मानसून द्रोणििका जैसलमेर, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के निम्न दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र, र्योपुर, दतिया, सीधी, डाल्टनगंज और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी व उससे सटे पश्चिम बंगाल तट पर बने निम्न दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र से होते हुए दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक जा रही है और समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई तक फैली हुई है। उपरोक्त दोनों निम्न दबाव क्षेत्रों से संबंध चक्रवाती परिसंचरणों से युक्त पूर्व-पश्चिम कतरनी क्षेत्र, जो मध्य भारत में औसत समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किमी की ऊंचाई के बीच बना हुआ है। इसके असर से प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान मेघगर्जन, बिजली गिरने चमकने और तेज आंधी के भी आसार हैं।

रविवार को इन जिलों में अलर्ट

महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, मुंगेली, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, रायगढ़, कोरबा, गौरिला-पेंड़ा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर, दंतेवाड़ा, बस्तर, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया में मध्यम से तेज बारिश के साथ मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने चमकने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 60 से 80 किमी मीटर प्रति घंटा रह सकती है।

अबतक छत्तीसगढ़ में कहां कितनी हुई बारिश

  • राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 1 जून से 23 जुलाई 2026 तक औसतन 403.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो कि बीते 10 वर्षों के औसत (436.3 मिमी) का लगभग 92.5 प्रतिशत है।
  • आंकड़ों के अनुसार, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सामान्य औसत से 186.9% अधिक (639 मिमी) बारिश दर्ज की जा चुकी है। इसी तरह बलरामपुर में 158.4%, जांजगीर-चांपा में 127.5%, सक्ती में 123.8%, और प्रदेश की राजधानी रायपुर में 123.1% बारिश हो चुकी है।
  • प्रदेश के दक्षिणी छोर पर स्थित सुकमा और बीजापुर जिलों में स्थिति सबसे कमजोर है, जहां इस सीजन की औसत बारिश की तुलना में अब तक क्रमशः मात्र 48.7% और 48.8% पानी ही गिरा है।
  • मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 56.1%, कांकेर में 58.9%, कोंडागांव में 59.3% और बस्तर में  61.1% में भी मानसून की चाल काफी सुस्त बनी हुई है। उत्तर के सरगुजा में  77.2% और जशपुर में 71.6% जिलों में भी सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews