Chhattisgarh Weather : दंतेवाड़ा के रास्ते प्रदेश में मानसून की एंट्री, 5 दिन मेघगर्जन के साथ बारिश का अलर्ट, चलेगी तेज हवाएं

आमतौर पर छत्तीसगढ़ में 10 से 15 जून के बीच मानसून की एंट्री होती है, लेकिन इस बार एक हफ्ते की देरी से दंतेवाड़ा जिले से मानसून ने प्रदेश में प्रवेश किया है।
CG Weather

एक हफ्ते की देरी के बाद आखिरकार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने सोमवार, 22 जून को बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले से छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर लिया है। अनुकूल परिस्थितियों के चलते उम्मीद जताई जा रही है कि अगले 48 से 72 घंटों के अंदर मानसून रायपुर समेत मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में भी पहुंच सकता है।

मौसम केंद्र, रायपुर के मुताबिक, प्रदेश में अगले 5 दिनों तक मेघगर्जन के साथ मध्यम से तीव्र वज्रपात होने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 40 से 60 किमी प्रति घंटा रह सकती है। अगले 2 दिनों में मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है।

आज एक दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। रायपुर में आकाश आंशिक मेघमय, गरज चमक के साथ बारिश और अंधड़ चलने के आसार हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 38 डिग्री सेल्सियस और 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। रविवार को बिलासपुर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस और सबसे न्यूनतम तापमान जगदलपुर में 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।

आज इन जिलों में अलर्ट

  • धमतरी, बालोद, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, दुर्ग, बेमेतरा, मुंगेली, सरगुजा और सूरजपुर में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और मध्यम वर्षा के साथ अचानक तेज हवा या आंधी की चेतावनी। हवा की गति 40 से 60 किमी प्रति घंटा रह सकती है।
  • सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, राजनांदगांव, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, कोरिया और बलरामपुर में मेघगर्जन, बिजली गिरने और हल्की वर्षा के साथ तेज हवाएं। हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा रह सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews