छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने किए कई ब्लास्ट, सुरक्षाबलों को बनाया गया निशाना, 11 जवान घायल

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने एक बार फिर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है। नक्सलियों की ओर से जंगल में लगाए गए कई IED धमाकों से 11 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं।
CG Bijapur Naxal News

एक तरफ जहां देश में गणतंत्र दिवस की धूम हैं तो वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक बड़ा धमाका हुआ है। जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है। नक्सलियों की ओर से जंगल में लगाए गए कई IED धमाकों से 11 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी है।

बता दें कि धमाका उस वक्त हुआ जब जवान इलाके में सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। घटना के बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया है और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। घायल जवानों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन ने कहा है कि हालात पर पूरी तरह नजर रखी जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान के दौरान कर्रेगुट्टा पहाड़ियों के जंगलों में प्रेशर बमों में धमाके हुए। उन्होंने बताया कि घायल सुरक्षाकर्मियों में से 10 राज्य पुलिस की इकाई जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के हैं, जबकि एक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की कोबरा बटालियन का है।

बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान जारी

बस्तर क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी है। 18 जनवरी को सुरक्षा बलों ने बीजापुर जिले में एक ऑपरेशन में वरिष्ठ कैडर दिलीप बेदजा सहित 6 नक्सलियों को मार गिराया है, जो नेशनल पार्क क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी के लिए एक बड़ा झटका है। दिलीप बेदजा लंबे समय से नेशनल पार्क क्षेत्र में सक्रिय था, उसे मुख्यधारा में लाने के कई प्रयास किए गए, लेकिन आखिरकार सुरक्षा बलों ने उसे मार गिराया। अब नेशनल पार्क क्षेत्र भी लगभग नक्सलियों से मुक्त हो गया है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews