प्रधानमंत्री मोदी का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा! DGP-IGP सम्मेलन में करेंगे शिरकत, सुरक्षा के तगड़े इंतजाम

छत्तीसगढ़ में 28 से 30 नवंबर तक नवा रायपुर स्थित IIM परिसर में 60वां अखिल भारतीय DGP-IGP सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शामिल होंगे।
PM Modi Latest News

PM Modi Visit CG

छत्तीसगढ़ में 28 से 30 नवंबर तक नवा रायपुर स्थित IIM परिसर में 60वां अखिल भारतीय DGP-IGP सम्मेलन होना है। जिसकी तैयारियां लगभग हो चुकी है। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शामिल होंगे। प्रधानमंत्री दो दिन राज्य में रहेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह के आवास पर प्रधानमंत्री के विश्राम की व्यवस्था की गई है। साथ ही नवा रायपुर के न्यू सर्किट हाउस, निमोरा स्थित राज्य प्रशिक्षण अकादमी की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) की टीम ने मंगलवार को राजधानी रायपुर में पहुंचकर सुरक्षा की जिम्मेदारी ले ली है। बता दें कि उद्घाटन सत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और समापन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे।

क्या है इस कार्यक्रम का उद्देश्य?

रायपुर में शुक्रवार से रविवार तक आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय सम्मेलन का उद्देश्य अब तक की प्रमुख पुलिस चुनौतियों के समाधान में हुई प्रगति की समीक्षा करना और विकसित भारत के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप एक सुरक्षित भारत के निर्माण हेतु एक दूरदर्शी रोडमैप की रूपरेखा तैयार करना है।

300 से अधिक अधिकारी लेंगे भाग

बता दें कि नवा रायपुर में आयोजित होने जा रहे DGP-IGP सम्मेलन में देशभर के करीब 300 अधिकारी शामिल होंगे। इनमें सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशक (DGP), अर्धसैनिक बलों के महानिदेशक और अतिरिक्त महानिदेशक शामिल होंगे। पूरे आईआईएम परिसर को सम्मेलन के अनुरूप तैयार किया गया है। राज्य शासन और पुलिस विभाग पिछले तीन महीनों से इसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं। अधिकारियों के ठहरने से लेकर सुरक्षा बंदोबस्त तक, हर व्यवस्था की लगातार समीक्षा की जा रही है।

सम्मेलन और ट्रैफिक व्यवस्था की सुरक्षा

प्रधानमंत्री, मंत्री और अधिकारियों के आवागमन को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत कर दिया गया है। बुधवार को कार्यक्रम के ट्रैफिक व्यवस्था प्रभारी डीआईजी बस्तर रेंज प्रशांत अग्रवाल ने ट्रैफिक जवानों की बैठक ली। इस दौरान अच्छा टर्न आउट धारण करने, वीआईपी मार्ग पर आवारा मवेशियों की रोकथाम और किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि होने पर तत्काल सूचना देने का निर्देश दिया। वहीं ट्रैफिक व्यवस्था में 800 से अधिक पुलिस जवान और अधिकारियों को लगाया जाएगा। इसके साथ ही डीजी कॉफ्रेंस के दौरान 15000 जवानों की तैनाती होगी। वहीं, ट्रैफिक को व्यवस्थित करने के लिए 800 ट्रैफिक जवानों को तैनात किया जाएगा।

एक महीने में PM मोदी का दूसरी बार छग दौरा

प्रधानमंत्री मोदी का एक महीने में यह दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा होगा। इससे पहले 1 नवंबर को वे राज्य स्थापना दिवस पर रायपुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में बच्चों से मुलाकात की। आदिवासी संग्रहालय का उद्घाटन किया और राज्योत्सव में हिस्सा लिया था।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews
प्रधानमंत्री मोदी का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा! DGP-IGP सम्मेलन में करेंगे शिरकत, सुरक्षा के तगड़े इंतजाम - MP Breaking News