Chhattisgarh Weather : 2 दिन प्रदेश में बारिश-आंधी का अलर्ट, 10 मई से फिर बदलेगा मौसम, पढ़ें IMD ताजा पूर्वानुमान

मंगलवार को राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में तेज अंधड़ और जोरदार बारिश हुई और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। फिलहाल तीन-चार दिनों तक बादल-बारिश की स्थिति बनी रह सकती है।
IMD Weather Update

छत्तीसगढ़ में 9 मई तक मौसम का मिजाज यूही बने रहने का अनुमान है। अगले 2 दिनों तक पूरे प्रदेश में कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ आधी-तूफान और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। खास करके अगले 5 दिनों तक दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना है। 10 मई के बाद प्रदेश में फिर मौसम शुष्क व साफ होने लगेगा।

फिलहाल अगले 2 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा, तत्पश्चात आगामी 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि हो सकती है। रायपुर में बुधवार को बादल छाए रहेंगे। शाम के समय कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 38 डिग्री और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम केंद्र, रायपुर की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर समुद्र तल से 0.9 किमी स्थित चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। मध्य प्रदेश के मध्य भागों में स्थित चक्रवाती परिसंचरण से छत्तीसगढ़, दक्षिणपूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड से होकर बिहार तक फैली द्रोणिका समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर बनी हुई है। मध्य प्रदेश के मध्य भागों में स्थित चक्र भी, मराठाबाड़ा, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु से होकर मन्नार की खाड़ी तक फैली उत्तर-दक्षिण द्रोणिका समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर बनी हुई है। इन मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश में 9 मई तक हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा तेज हवा (40-50 KMPH) चलने के भी आसार हैं।

बुधवार को इन जिलों में अलर्ट

  • ऑरेंज अलर्ट: बीजापुर और नारायणपुर ज़िलों के कुछ स्थानों पर हल्की गरज-चमक के साथ बारिश । हवा की गति 40-50 किमी/घंटा।
  • येलो अलर्ट: कोंडागांव, बीजापुर ,बस्तर और दंतेवाड़ा ज़िलों के कुछ स्थानों पर हल्की गरज-चमक के साथ बारिश ।हवा की गति 30-40 किमी/घंटा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews