कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर, 7वें वेतनमान की अंतिम किश्त के भुगतान को स्वीकृति, जल्द खाते में आएगी राशि, मिलेगा लाभ

राज्य के शासकीय सेवकों के अनुरूप निगम, मंडल , आयोग, अर्धशासकीय एवं अनुदान प्राप्त संस्थाओं के कर्मचारियों को माह फरवरी 2018 से जून 2018 तक की अवधि के एरियर राशि के भुगतान किए जाने की स्वीकृति दे दी है।
Employees news

Chhattisgarh 7th Pay Commission Employees : छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य की विष्णुसाय सरकार ने  कर्मचारियों को सातवें वेतनमान की अंतिम किश्त की राशि के भुगतान की स्वीकृति दे दी है। जल्द ही कर्मचारियों को इसकी राशि खाते में भेजी जाएगी।  इसका लाभ निगम ,मंडल, आयोग अर्धशासकीय एवं अनुदान प्राप्त संस्थाओं के कर्मचारियों को मिलेगा।बता दे कि इसकी घोषणा सीएम ने मार्च 2024 में की थी।

फरवरी से जून के एरियर की किस्त जारी

राज्य शासन के वित्त विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने राज्य के शासकीय सेवकों के अनुरूप निगम, मंडल , आयोग, अर्धशासकीय एवं अनुदान प्राप्त संस्थाओं के कर्मचारियों को माह फरवरी 2018 से जून 2018 तक की अवधि के एरियर राशि के भुगतान किए जाने की स्वीकृति दे दी है।

मार्च में सीएम ने लिया था फैसला

बता दे कि छत्तीसगढ़ की विष्णुसाय सरकार ने मार्च 2024 में अधिकारी-कर्मचारियों के हित में कई बड़े फैसले किए थे, जिसमें सरकारी कर्मचारियों पेंशनरों के डीए वृद्धि, कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए समिति गठित , पंचायत सचिवों को 55 दिनों की हड़ताल का वेतन भुगतान और अर्जित अवकाश का लाभ के साथ सातवें वेतनमान के एरियर्स के अंतिम किश्त की राशि जारी करना था, इसमें अब लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के बाद सातवें वेतनमान की अंतिम किश्त जारी कर दी गई है।

श्रमिकों के लिए महंगाई भत्ते में भी वृद्धि

  • हाल ही में श्रम विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न अनुसूचित नियोजनों में कार्यरत श्रमिकों के लिए 01 अप्रैल 2024 से परिवर्तनशील महंगाई भत्ता निर्धारित की गई है। जारी आदेशानुसार श्रमिकों के लिए 01 अप्रैल 2024 से 30 सितम्बर 2024 तक न्यूनतम वेतन की दरें निर्धारित की गई है।
  • नई दरों के बाद अकुशल ‘अ‘ श्रमिक वर्ग के लिए प्रतिमाह 10,900 रूपए, ‘ब‘ वर्ग के लिए 10,640 रूपए, ‘स‘ वर्ग के लिए 10,380 रूपए,अर्द्धकुशल ‘अ‘ वर्ग के लिए 11,550 रूपए, ‘ब‘ वर्ग के लिए 11,290 रूपए, ‘स‘ वर्ग के लिए 11,030 रूपए , कुशल ‘अ‘ वर्ग के लिए 12,330 रूपए, ‘ब‘ के लिए 12,070 रूपए तथा ‘स‘ के लिए 11,810 रूपए , उच्च कुशल ‘अ‘ वर्ग के लिए 13,110 रूपए, ‘ब‘ के लिए 12,850 रूपए तथा ‘स‘ वर्ग के लिए 12,590 रूपए निर्धारित किया गया है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews