राशन कार्ड धारकों को बड़ी राहत, जल्द मिलेगा 3 महीने के राशन एक साथ, सरकार ने जारी किए निर्देश, तैयारियां शुरू

राशन कार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर है। आने वाले मानसून को देखते हुए जून जुलाई और अगस्त तक का मुफ्त राशन मई महीने में ही लाभार्थियों को वितरित कर दिया जाएगा।
ration

Ration Card Holder : छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर है। मानसून को देखते हुए राज्य सरकार ने 3 महीने का मुफ्त राशन जून महीने में ही लाभार्थियों को वितरित करने के निर्देश दिए है।ध्यान रहे मुफ्त राशन का लाभ केवल उन लाभार्थियों को मिलेगा जिन्होंने ईकेवायसी की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

दरअसल, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोगता संरक्षण विभाग ने इस संबंध में जरूरी निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके तहत पात्र लाभार्थियों को जून जुलाई और अगस्त 2025 का राशन एक साथ दिया जाएगा।विभाग द्वारा 31 मई तक चावल का पूरा भंडारण कर लिया जाएगा, ताकि समय पर वितरण सुनिश्चित किया जा सके।

इन राज्यों में लाभार्थियों को मिलेगा एक साथ 3 महीने का राशन

  • दरअसल, केंद्र सरकार ने आने वाले मानसून को देखते हुए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत दिए जाने वाले खाद्यान्न की अग्रिम उठान और लाभार्थियों में वितरण की अनुमति दी है, ऐसे में बिहार, यूपी मध्य प्रदेश और झारखंड सरकार ने जून जुलाई और अगस्त तक का राशन एक साथ पात्र लाभार्थियों को देने की तैयारियां शुरू कर दी है।
  • बिहार खाद्य विभाग ने निर्देश दिए है कि  मई माह का राशन 20 तारीख, 21 मई से 31 मई तक जून माह का राशन , 5 जून से 16 जून तक जुलाई माह का तथा 19 से 30 जून तक अगस्त माह का राशन बांटा जाएगा।
  • मध्य प्रदेश खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने सभी जिला कलेक्टर को जून, जुलाई और अगस्त का राशन 21 मई से देने के निर्देश दिए है। झारखंड सरकार ने भी 3 महीने का राशन एक साथ 30 जून तक देने के निर्देश दिए है।
  • उत्तर प्रदेश में 3 महीने का राशन एक साथ नहीं मिलेगा, इसे मई जून और जुलाई में ही वितरित किया जाएगा। खाद्य एवं रसद विभाग के मुताबिक अब मई का राशन 20 मई तक ही मिलेगा।जून का राशन वितरण 25 मई से 5 जून, जुलाई का राशन 10 जून से 20 जून और अगस्त का राशन 25 जून से 6 जुलाई के बीच  किया जाएगा।
  • उत्तर प्रदेश में अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड के हिसाब से 35 किलो अनाज मिलता है। जबकि गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति सदस्य 5 किलो अनाज के हिसाब से राशन मिलता है। एक अनुमान के मुताबिक प्रदेश में करीब 3.16 करोड़ राशन कार्ड धारक हैं। इनमें से अंत्योदय कार्डधारकों की संख्या 1.29 करोड़ से ज्यादा है।

राशन कार्ड धारकों के लिए क्यों जरूरी है eKYC

राशन कार्ड E-KYC यानी Know Your Customer है, इसे कराने के बीच वजह राशन कार्ड धारकों की पहचान को वेरिफाई करना है और फर्जी राशन कार्ड को खत्म करना है।KYC प्रक्रिया को पूरा करने से केवल उनको लाभ मिलेगा जो पात्र हैं।फर्जी राशन कार्ड अगर किसी के नाम पर है तो उसे खत्म किया जा सकेगा।eKYC प्रक्रिया के तहत प्रत्येक राशन कार्ड सदस्य को अपना नाम, जन्मतिथि आदि का मिलान अपने आधार डाटा के साथ करना है।

राशन कार्ड e-KYC ऑनलाइन कैसे पूरा करें

  • अपने राज्य की आधिकारिक सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) वेबसाइट खोलें, क्योंकि हर राज्य का अपना अलग ई-केवाईसी प्लेटफॉर्म है।
  • होमपेज पर सेवाओं या राशन कार्ड मेनू में आपको “राशन कार्ड के लिए ई-केवाईसी” सेगमेंट या इसी तरह का ऑप्‍शन द‍िखेगा। उसमें जाएं।
  • अपना राशन कार्ड नंबर और आधार नंबर (परिवार के मुखिया या संबंधित सदस्य का) यहां दर्ज करें।
  • अपने आधार अकाउंट से जुड़े मोबाइल नंबर का इस्‍तेमाल करें। वेर‍िफ‍िकेशन पूरा करने के लिए अपने फोन पर भेजा गया OTP दर्ज करें।
  • ड‍िटेल दर्ज करने के बाद, आपको अपने e-KYC के पूरा होने वाला एक मैसेज म‍िलेगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews