IPS Transfer 2023: बड़ा फेरबदल, आईपीएस अधिकारियों के तबादले, मिली नवीन पदस्थापना, देखें लिस्ट

IPS TRANSFER

IPS Transfer 2023: चुनावी साल में छत्तीसगढ़ में अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादलों का दौर जारी है। 26 जनवरी के बाद एक बार फिर छत्तीसगढ़ में आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए है। आईपीएस अफसरों को तबादले के साथ नई जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।गृह (पुलिस) विभाग ने 8 आईपीएस अधिकारियों के नाम का आदेश जारी कर दिया है।

प्रदेश में आदेश अनुसार, पारूल माथुर DIG, ACB, मुख्यालय रायपुर, SP अभिषेक मीणा को राजनांदगांव, SP सदानंद कुमार को रायगढ़, SP संतोष कुमार सिंह को बिलासपुर, SP उदय किरण को कोरबा, SP पुष्कर शर्मा को नारायणपुर, SP योगेश कुमार पटेल का सीएम भूपेश बघेल की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews