इन कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, मानदेय में वृद्धि, खाते में 2000 बढ़कर आएगी सैलरी

honorarium hike

भिलाई, डेस्क रिपोर्ट।Honorarium Hike. छत्तीसगढ़ के भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न यूनिट में प्रशिक्षु कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज है। सेल बोर्ड ने इन कर्मचारियों के मानदेय (स्टायपंड) में 2 हजार रुपए की वृद्धि की है।बोर्ड ने मानदेय वृद्धि के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

यह भी पढ़े.. मप्र गेहूं उपार्जन पर ताजा अपडेट, 3.87 लाख किसानों के खातों में 1948 करोड़ ट्रांंसफर

बीएसपी वर्कर्स यूनियन का कहना है कि वे इस फैसले से खुश नहीं है।उनका तर्क है कि वर्ष 2007 में जो वेतन समझौता हुआ था, उस समय का न्यूनतम बेसिक अब तक प्रशिक्षु कर्मचारियों को दिया जा रहा था। वे एस-3 ग्रेड के बेसिक और डीए की मांग कर रहे हैं। इस दौरान 3 वेतन समझौते एनजेसीएस यूनियन के माध्यम से हुए, लेकिन प्रशिक्षु कर्मचारियों को लाभ नहीं मिला।

बता दे कि वर्तमान में प्रशिक्षु कर्मचारियों को 12200 मानदेय मिल रहा है। वर्तमान में बीएसपी में प्रशिक्षुओं में ऑपरेटर कम टेक्नीशियन को 2 साल के ट्रेनिंग पीरियड में पहले साल 10700 व दूसरे साल 12200 रुपए प्रति माह दिया जाता है। अटेंडेंट कम टेक्नीशियन को ओसीटी पहले साल 8600 व दूसरे साल 10 हजार मिल रहा है।

यह भी पढ़े.. MP Government Job: 1200 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, रविवार से आवेदन शुरू, जानें आयु-पात्रता

सेल प्रशिक्षुओं का कहना है कि अन्य सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की तुलना में सेल में सैलरी स्ट्रक्चर भी कम है।यही कारण है कि नई भर्ती के बाद लगभग आधे लोग नौकरी छोड़कर दूसरी कंपनी ज्वाइन कर रहे है।जल्द ही प्रशिक्षु कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं को लेकर बीएसपी के निदेशक प्रभारी व सेल चेयरमैन को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews