अनुसूचित जाति -अनुसूचित जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना: कक्षा 6 में प्रवेश के लिए 20 जून तक आवेदन, 5 जुलाई को परीक्षा

आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
school

छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजनान्तर्गत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 20 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा का आयोजन 6 जुलाई 2026 (रविवार) को दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक किया जायेगा। अधिक जानकारी और आवेदन फार्म विभागीय वेबसाइट http://www.tribal.cg.gov.in पर उपलब्ध है।

इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी अपने विद्यालय, संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय  अथवा कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग से संपर्क किया जा सकता है। बता दें कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को राज्य के उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थानों में निःशुल्क अध्ययन एवं प्रवेश का अवसर प्रदान करना है।

ये होंगे पात्र

  • परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक छात्रों को वर्तमान में कक्षा 5वीं में नियमित अध्ययनरत होना आवश्यक है ।
  • आवेदक छत्तीसगढ़ का मूल निवासी हो।
  • आवेदक अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति वर्ग का हो ।
  • सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी स्थाई जाति प्रमाण पत्र हो।
  • कक्षा चौंथी की परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक या समकक्ष ग्रेड से प्राप्त करने वाले छात्र चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे ।
  • चयन परीक्षा के प्राप्तांकों की मेरिट के आधार पर कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयनित किए जाएंगे।
  • प्रवेश के लिए आयोजित चयन परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्रों के पालक की वार्षिक आय 2.50 लाख से अधिक नहीं होना चाहिए।
  • योजना का लाभ केवल ग्रामीण क्षेत्र अर्थात ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित विद्यालयों में अध्ययनरत पात्र छात्रों को मिलेगा। नगर पालिका और नगर निगम क्षेत्र के विद्यालयों के छात्र अपात्र रहेंगे।

इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

कक्षा 5वीं में अध्ययनरत् विद्यार्थियों को अपने आवेदन पत्र के साथ कक्षा चौंथी की अंकसूची, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पालक का आय प्रमाण पत्र, आयकरदाता नहीं होने का प्रमाण पत्र, संस्था का ग्रामीण क्षेत्र में होने का प्रमाण पत्र संलग्न किया जाना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews