School Holiday 2024 : शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, अब 25 जून तक बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी, छात्रों को बड़ी राहत

अब राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल 25 जून तक बंद रहेंगे और 26 जून से खुलेंगे। छत्तीसगढ़ में गर्मी और हीटवेव के कारण राज्य सरकार ने ये फैसला लिया गया है।
school news

सांकेतिक तस्वीर

Chhattisgarh Summer Vacation : छत्तीसगढ़ के छात्रों के लिए राहत भरी खबर है।बदलते मौसम और गर्मी को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मकालीन अवकाश को आगे बढ़ा दिया है। विभाग ने छात्रों के स्वास्थ्य को देखते हुए गर्मी की छुट्टियों को एक हफ्ते और बढ़ा दिया है। इसके तहत अब छत्तीसगढ़ के स्कूल 25 जून तक बंद रहेंगे।

25 जून तक बंद रहेंगे स्कूल

शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल (Education Minister Brijmohan Agarwal) के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है। ये आदेश सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों पर लागू होगा,  ऐसे में अब राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल 25 जून तक बंद रहेंगे और 26 जून से खुलेंगे। पहले ये स्कूल 18 जून को खुलने वाले थे।सीएम विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा भीषण गर्मी में बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूल खोलने की तारीख को 18 जून से एक हफ्ता आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग का आदेश

छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की आशंका के मद्देनजर शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों के लिए तारीख 22 अप्रैल 2024 से 15 जून 2024 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था लेकिन गर्मी और छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि में दिनांक 16 जून 2024 से लेकर 25 जून 2024 तक वृद्धि करता है।26 जून से स्कूल शुरु होंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews