छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता! 3 माओवादी हुए ढेर, सभी पर था 5-5 लाख रुपए का इनाम

छत्तीसगढ़ के ​सुकमा जिले में रविवार को सुबह भेज्जी और चिंतागुफा थाना क्षेत्र के जंगली पहाड़ियों में कारीगुंडम इलाके में माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। जिसमें 3 नक्सली ढेर हो गए हैं। इन तीनों पर 5-5 लाख रुपए का इनाम था।
CG Naxalites News

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सुकमा (Sukma) जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। रविवार को सुबह भेज्जी और चिंतागुफा थाना क्षेत्र के जंगली पहाड़ियों में कारीगुंडम इलाके में माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। जिसमें 3 इनामी नक्सली ढेर हो गए हैं। फिलहाल अभी फायरिंग रूक गई है और इलाके में सर्च अभियान जारी है।

बता दें ​कि सुरक्षाबलों ने जिन तीन नक्सलियों को मार गिराया है इनमें कुख्यात जनमिलिशिया कमांडर और स्नाइपर स्पेशलिस्ट माड़वी देवा भी शामिल है। मुठभेड़ स्थल से 303 राइफल, बीजीएल (बैरल ग्रेनेड लांचर्स) और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है।

तीनों नक्सली पर था 5-5 लाख का इनाम

बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें क्षेत्र में माओवादी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी की सूचना मिली थी।दोनों ओर से काफी देर तक रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही, जिसके बाद मौके से दो महिलाओं समेत तीन नक्सलियों के शव बरामद किए गए। तीनों पर 5-5 लाख रुपए का इनाम था।

इस साल छग में 262 नक्सली मारे गए

इस वर्ष छत्तीसगढ़ में हुई मुठभेड़ों में अब तक 262 नक्सली ढेर हो चुके हैं। तो वहीं में लगभग 300 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। लगातार नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान जारी है। IG सुन्दरराज ने कहा कि यह माओवादी संगठन पर बड़ा प्रहार है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि माओवाद अब बस्तर में अपने अंतिम चरण में है। माओवादी कैडरों के लिए हिंसा का मार्ग छोड़कर सरकार की पुनर्वास नीति अपनाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में इस महीने में एनकाउंटर की दूसरी कार्रवाई है। इससे पहले 11 नवंबर के दिन भी बीजापुर जिले के नेशनल पार्क में मुठभेड़ हुई थी। इसमें 3 महिला समेत 6 नक्सली मारे गए थे। मारे गए नक्सलियों में 27 लाख का इनाम था।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews