Chhattisgarh Weather : अगले 3 दिन प्रदेश में कड़ाके की ठंड, 13 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, सोमवार के बाद फिर होगा मौसम में बदलाव

छत्तीसगढ़ में अभी सोमवार तक ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। अगले 2-3 दिन शीतलहर, कोल्ड डे और कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। आपके जिले का मौसम कैसा रहेगा, आईए जानते है मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान
up Weather :

Chhattisgarh Weather Today :उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर जारी है। अगले 3 दिनों के लिए एक दर्जन से ज्यादा जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। इसका मुख्य क्षेत्र उत्तरी छत्तीसगढ़ रहेगा।आज शनिवार को रायपुर में मौसम साफ रहने का अनुमान है, और यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, 14-15 दिसंबर से प्रदेश में दिन और रात के तापमान में गिरावट होगी। उत्तर से आ रही हवाओं के चलते 15 से 17 दिसंबर तक कोरबा, सूरजपुर, बलरामपुर, मुंगेली, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, खैरगढ़-छुईखिंदी-गंडई और जगदलपुर जिलों में शीतलहर की संभावना है।शीतलहर को देखते हुए कुछ जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है, आने वाले दिनों अन्य स्कूलों के समय भी परिवर्तन देखने को मिल सकता है।

Chhattisgarh Weather : पिछले 24 घंटों का मौसम

  • सूरजपुर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री, सरगुजा का 26.4 डिग्री, जशपुर का 27.5 डिग्री, गौरेला पेंड्रा मरवाही का 26.3 डिग्री, बिलासपुर का 28.6 डिग्री, और रायपुर का 28.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
  • दुर्ग का 28.4 डिग्री, राजनांदगांव का 27.5 डिग्री, बालोद का 28.6 डिग्री, कांकेर का 27.8 डिग्री, बस्तर का 28.3 डिग्री, बीजापुर का 29.5 डिग्री, दंतेवाड़ा का 29.4 डिग्री और सुकमा का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • सरगुजा में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस, रायपुर में 12.5 डिग्री ,बस्तर में 13.7 डिग्री, दंतेवाड़ा में 12.7 डिग्री, बीजापुर में 13.5 डिग्री और कांकेर में 15.7 डिग्री रात का पारा दर्ज किया गया। प्रदेश के मैदानी इलाकों में दुर्ग सबसे ठंडा रहा, जहां रात का तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

अगले 72 घंटों के लिए इन जिलों में Coldwave का Yellow Alert

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews