रायपुर,डेस्क रिपोर्ट। ‘बसपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना’ गाने से देशभर में सुर्खियां बटोरने वाले सहदेव दिरदो सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं बताया जा रहा है कि सहदेव के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। जिसके चलते सुकमा के अस्पताल में सहदेव की प्रारंभिक इलाज के बाद उन्हें जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
यह भी पढ़े… बीजेपी नेता का कमिश्नर को पत्र, “आप की अराजकता को हमने बल दिया”
हम आपको बता दें कि सहदेव आज (28 दिसंबर) अपने पिता के साथ शाम 5 बजे मोटरसाइकिल से गांव की ओर जा रहे थे। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे सहदेव गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने फौरन सहदेव को जिला अस्पताल पहुंचाया है।
यह भी पढ़े… GAIL को चाहिए मेडिकल स्टाफ, जानिए लास्ट डेट और सैलेरी
छत्तीसगढ़ के सीएम ने ट्वीट कर सहदेव दिरदो की दुर्घटना की खबर पर दुःख जताते हुए कलेक्टर विनीत नंदनवार को त्वरित रूप से सर्वोत्तम चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
यह भी पढ़े… भाजपा विधायक ने विधान सभा में ध्यान आकर्षण पत्र लगाकर डीएफओ पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
सहदेव का हाल जानने के लिए सुकमा के कलेक्टर विनीत नंदनवार और SP सुनील शर्मा भी जिला अस्पताल पहुंच गए हैं।
यह भी पढ़े… श्रद्धांजलि और सियासत: सिंधिया ने किया रानी लक्ष्मीबाई को नमन तो भड़की कांग्रेस, छिड़का गंगाजल
बादशाह ने ट्वीट कर कहा, सहदेव के परिवार और दोस्तों के साथ संपर्क में हूं. वो अभी बेहोश है, अस्पताल के रास्ते में है. मैं उसके लिए खड़ा हूं. आपकी प्रार्थनाओं की जरूरत है।
