राज्य सरकार का बड़ा फैसला, 22 जनवरी को बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज, सीएम ने की घोषणा

school holiday news

Ayodhya Rammandir Consecration Ceremony : उत्तर प्रदेश और गोवा सरकार के बाद अब छत्तीसगढ़ की विष्णुसाय सरकार ने भी 22 जनवरी 2024 को अवकाश घोषित कर दिया है, इस दौरान सभी शासकीय स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे। बता दे कि इस दिन अयोध्याधाम में बहुप्रतीक्षित श्रीरामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह होना है।  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने लिखा है कि सियाराम मय सब जग जानी।करहुं प्रणाम जोरि जुग पानी।अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों-महाविद्यालयों में अवकाश रहेगा।सरगुजा कलेक्टर विलास भोसकर ने 22 तारीख को अवकाश को लेकर आदेश जारी किया है।

22 जनवरी को प्रदेश के स्कूल कॉलेजों में छुट्टी

  • धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय और गैर शासकीय स्कूल, कॉलेजों में अवकाश की घोषणा की।
  • उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जी की गारंटी के तहत ‘‘श्री रामलला दर्शन योजना’’ के तहत अयोध्या ले जाया जाएगा। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार इंडियन रेलवे एण्ड टूरिज्म कार्पोरेशन से अनुबंध कर एक ट्रेन बुक करेगी जो सप्ताह में एक दिन चलेगी। जिसमें एक बार में 850 से 1000 श्रद्धालु अयोध्या में प्रभु श्री राम के दर्शन करने जा सकेंगे। ट्रेन में बुजुर्गों और दिव्यांगों का विशेष ध्यान रखा जाएगा, उनके साथ एक सहायक को जाने की अनुमति होगी। साथ ही यात्रियों के स्वास्थ्य सुविधा हेतु डॉक्टर भी तैनात किया जाएगा। श्रद्धालुओं के रहने और खाने की व्यवस्था शासन द्वारा की जाएगी।
  • अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी के ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने के लिए छत्तीसगढ़ के सभी जिलों और ब्लॉक स्तर पर प्रमुख मंदिरों में सुबह आरती, पूजा और भजन का आयोजन होगा, वहीं इस दिन शाम में नदी या तालाब के किनारे गंगा आरती का आयोजन किया जाए और रोशनी की जाएगी।

यूपी/गोवा में भी 22 जनवरी को अवकाश घोषित

यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने भी 22 जनवरी को प्रदेश में शिक्षण संस्थाओं में अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं। इस विशिष्ट अवसर को ‘राष्ट्रीय उत्सव’ की संज्ञा देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि 22 जनवरी को प्रदेश में मदिरा आदि की दुकानें बंद रखी जाएं, वही 14 जनवरी से 22 नगर में स्वच्छता विषयक विशेष अभियान चलाएं।वही गोवा की प्रमोद सावंत सरकार ने भी अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर 22 जनवरी को सरकारी कर्मचारियों और स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की। सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि इस दिन को दिवाली की तरह मनाया जाना चाहिए और इसलिए सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए छुट्टी घोषित करने का फैसला किया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews