राज्य सरकार का तोहफा, पेंशन राशि में वृद्धि, आदेश जारी, नई दरें 1 जुलाई 2023 से लागू, इन पेंशनरों को मिलेगा लाभ, खाते में आएगी इतनी राशि

pension news

CG Pensioners Pension Hike : छत्तीसगढ़ के पेंशनरों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत हितग्राहियों की पेंशन राशि में बढ़ोत्तरी के आदेश जारी कर दिए है। आदेश के तहत पेंशनरों को 150 रूपए बढ़कर अब प्रतिमाह 500 रूपए पेंशन मिलेगी ।वही 1 जुलाई 2023 से बढ़ी हुई पेंशन का लाभ मिलेगा। बता दे कि सीएम भूपेश बघेल ने बजट में पेंशन बढ़ोत्तरी की घोषणा की थी।पेंशन योजनाओं से राज्य के 22.38 लाख हितग्राही लाभान्वित होंगे।

सीएम ने बजट में की थी घोषणा, विभाग का आदेश जारी

दरअसल, सीएम भूपेश बघेल ने निराश्रितों, बुजुर्गाें, दिव्यांगों एवं विधवा तथा परित्यक्ता महिलाओं के लिए इस वर्ष 2023-24 के बजट में बड़ी घोषणा करते हुए उनको सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत दी जाने वाली मासिक पेंशन की राशि 350 रूपए से बढ़ाकर 500 रूपए प्रति माह कर दी है। घोषणा के परिपालन में समाज कल्याण विभाग ने सभी कलेक्टरों, जिला पंचायत और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों सभी नगर निगम आयुक्तों और नगर पालिका, नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को बढ़ी दर पर पेंशन राशि का नियमित भुगतान करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

1 जुलाई से होगी लागू, जानिए किसको कितनी मिलेगी पेंशन

  1. जारी आदेश के अनुसार सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित पेंशन योजनाओं की पेंशन राशि में 01 जुलाई 2023 से वृद्धि की गई है।
  2. राशि में बढ़ोत्तरी किए जाने के बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत अब 60 से 79 आयु वर्ग के हितग्राहियों को 350 रूपए की जगह 500 रूपए पेंशन मिलेगी।
  3. इस योजना के तहत 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के हितग्राहियों को पूर्ववत 650 रूपए पेंशन दी जाएगी।
  4. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के तहत 350 रूपए के स्थान पर 500 रूपए पेंशन दी जाएगी।
  5. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तजन पेंशन योजना के तहत पूर्ववत 500 रूपए पेंशन दी जाएगी।
  6. राज्य योजना सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, सुखद सहारा योजना और मुख्यमंत्री पेंशन योजना के तहत अब 350 रूपए के स्थान पर हितग्राहियों को 500 रूपए पेंशन राशि दी जाएगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews