IPS Transfer : फिर फेरबदल, 6 आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, यहां देखें लिस्ट

आईपीएस भावना पांडेय को सहायक पुलिस महानिरीक्षक विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर और IPS हरीश राठौर को पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।
ips transfer 2025

CG IPS TRANSFER : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। राज्य की विष्णुसाय सरकार ने 6 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादले सूची में आईपीएस पंकज चंद्रा, भावना पांडेय, विमल कुमार बैस, हरीश राठौर, राजश्री मिश्रा और श्वेता सिन्हा का नाम शामिल है। इस संबंध में गृह विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी कर दिया है। इससे पहले बुधवार शाम को बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए थे। इसके तहत 45 डीएसपी (DSP), 7 सहायक सेनानी और विभिन्न शाखाओं के 6 डीएसपी का स्थानांतरण किया गया था।

छत्तीसगढ़ आईपीएस ऑफिसर तबादले

  • आईपीएस पंकज चंद्रा को सेनानी 13वीं वाहिनी छ.स.वल बांगो कोरबा
  • आईपीएस भावना पांडेय को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़, नवा रायपुर
  • आईपीएस विमल कुमार बैस को सेनानी 11वी वाहिनी छ.स.बल जांजगीर-चांपा
  • आईपीएस हरीश राठौर को पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री सुरक्षा
  • आईपीएस राजश्री मिश्रा को पुलिस अधीक्षक, ए.टी.एस. विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ नवा रायपुर
  • आईपीएस श्वेता सिन्हा  को पुलिस अधीक्षक, (रेल) रायपुर की जिम्मेदारी।

IPS Transfer Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews