दोनों वैक्सीन लगवाने के बाद भी इस प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव 

दोनों वैक्सीन लगवाने के बाद भी इस प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव 

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। छत्तीसगढ के स्वास्थ मंत्री टीएस सिंह देव बाबा कोरोना संक्रमित हो गए हैं। मंत्री जी ने खुद ट्वीट करके जानकारी दी है। हालांकि उनकी तबीयत ठीक है और वह घर पर ही इलाज करा रहे हैं।

— T S Singhdeo (@TS_SinghDeo) January 2, 2022

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव कोरोना संक्रमित हो गए हैं। वे होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे हैं। दरअसल कोरोना के लक्षण दिखने के बाद उन्होंने रविवार को रायपुर में अपना कोविड टेस्ट कराया जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। खुद मंत्री जी ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि उनकी तबीयत ठीक है और चिकित्सकों के निर्देशानुसार व होम आइसोलेशन में रहकर उपचार ले रहे हैं। उन्होंने लोगों को यह भी सलाह दी है कि पिछले दिनों जो भी व्यक्ति उनके संपर्क में रहे हैं, वे सभी अपना कोविड टेस्ट करवा लें। सभी प्रदेशवासियों से भी उन्होंने आग्रह किया है कि कोरोना के मामलों को देखते हुए कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन करें और जब तक आवश्यक ना हो घर में ही रहे।

यह भी पढ़ें…सुप्रीम कोर्ट ने वर्चुअल सुनवाई के लिए जारी किया नोटिफिकेशन 

अगर पूरे छत्तीसगढ़ राज्य की बात करें तो वहां एक बार फिर कोरोना तेजी से पांव पसारने लगा है। प्रदेश अलग-अलग जिलों से नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। रविवार को प्रदेश में 290 नए संक्रमित मरीज मिले। हालांकि राहत की बात यह है कि मौत किसी की नहीं हुई। कोरोना से एक्टिव मरीजों की संख्या छत्तीसगढ़ में 1273 हो गई है। अकेले रायपुर में 90 मरीज मिले हैं वही बिलासपुर में 52, दुर्ग में 33, रायगढ़ में 37′ और कोरबा में 40 मरीज मिले हैं। जांजगीर-चांपा में 11 नए मरीज पाए गए हैं। आपको बता दें कल महाराष्ट्र विधानसभा के 10 मंत्री और 20 विधायक भी कॉविड पॉजिटिव पाए गए थे जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार द्वारा कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए राज्य में और सख्ती कर दी गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews