Transfer: राज्य शासन ने किये IPS अधिकारियों के तबादले, पदस्थापना आदेश जारी, देखें लिस्ट

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन ने स्थानांतरण पर प्रतिबंध को 25 जून तक शिथिल किया था अब राज्य शासन ने छूट की अवधि में संशोधन करते हुए इसे 30 जून तक बढ़ा दिया है।
ips transfer 2025

छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बार फिरआईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर (IPS Officer Transfer) के आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग के आदेश में भारतीय पुलिस सेवा के 9 अधिकारियों के नाम शामिल हैं जिन्हें इधर से उधर किया गया है।

CG Transfer List 2025

राज्य सरकार ने जिन 9 IPS के ट्रांसफर किये हैं उनमें से एक अधिकारी 2019 बैच के हैं शेष 8 अधिकारी 2020 बैच के हैं, ये सभी अधिकारी पुलिस अधीक्षक, सेनानी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पर पर पदस्थ हैं इनकी पदस्थापना में बदलाव किया गया है।

2019 और 2020  बैच के आईपीएस अधिकारियों का तबादला  

शासन ने 2019 बैच के IPS प्रभात कुमार को एसपी नारायणपुर से हटाकर पुलिस अधीक्षक, विशेष आसूचना शाखा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर पदस्थ किया है।

इन IPS का तबादला आदेश जारी  

  • सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर IPS विकास कुमार को गृह विभाग ने पुलिस अधीक्षक, विशेष आसूचना शाखा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर पदस्थ किया है।
  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा  पूजा कुमार को शासन ने पुलिस अधीक्षक (रेडियो), बिलासपुर नियुक्त किया है।
  • एडिशनल एसपी बीजापुर मयंक गुर्जर को राज्य सरकार ने सेनानी, 15वीं वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, बीजापुर बनाया है।
  • भानुप्रतापपुर के SDOP/एडिशनल एसपी संदीप कुमार पटेल को सेनानी, 16वीं वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, नारायणपुर नियुक्त किया है।
  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा राजनला स्मृतिक को गृह विभाग ने पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ, बघेरा (दुर्ग) पदस्थ किया है।
  • एडिशनल एसपी नारायणपुर रॉबिन्सन गुरिया को प्रमोट करते हुए शासन ने पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर नियुक्त किया है।
  • नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग चिराग जैन  को राज्य सरकार ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मोहला-मानपुर-चौकी पदस्थ किया है।
  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता को गृह विभाग ने सेनानी, 14वीं वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, धनोरा (बालोद) पदस्थ किया है। 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews