Transfer News : फिर हुआ बदलाव, कई अधिकारियों के तबादले, मिली नवीन पदस्थापना, आदेश जारी

2020 बैच के मयंक गुर्जर को एडिशनल एसपी बीजापुर और 2020 बैच की ही पूजा कुमार को एडिशनल एसपी दंतेवाड़ा बनाया गया है।
transfer news

Chhattisgarh officers transfer : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की विष्णुसाय सरकार ने सोमवार को चार आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं।वही स्कूल शिक्षा विभाग और नगरीय प्रशासन विभाग में भी अफसरों को इधर से उधर किया गया है। गृह विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अलग अलग आदेश जारी किए है।

आदेश के मुताबिक, कबीरधाम एसपी राजेश अग्रवाल को PHQ और 2012 बैच के आईपीएस धर्मेंद्र सिंह छवई, अब कवर्धा के नए एसपी की जिम्मेदारी संभालेंगे।2020 बैच के मयंक गुर्जर को एडिशनल एसपी बीजापुर और 2020 बैच की ही पूजा कुमार को एडिशनल एसपी दंतेवाड़ा बनाया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव अजय तिर्की को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग दिया गया है। वहीं नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अवर सचिव दानियल एक्का को ग्रामोद्योग विभाग भेजा गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews