5 नवंबर को छत्तीसगढ़ आ रहे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, इन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत, देखें पूरा शेड्यूल

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) भी राज्य के राजनांदगांव (Rajnandgaon) में आ रहे हैं। वे उदयाचल मल्टी स्पेशिएलिटी नेत्र चिकित्सा संस्थान का उद्घाटन करेंगे और लखपति दीदी सम्मेलन में भी शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर कलेक्टर ने राजनांदगांव क्षेत्र को नो लाईंग जोन घोषित किया है।
5 नवंबर को छत्तीसगढ़ आ रहे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, इन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत, देखें पूरा शेड्यूल

1 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) दौरे पर आए थे वहीं अब देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) भी राज्य के राजनांदगांव (Rajnandgaon) में आ रहे हैं। इस बीच प्रशासन ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। उनकी सुरक्षा में जवानों की तैनाती भी कर दी गई है। उपराष्ट्रपति उदयाचल मल्टी स्पेशिएलिटी नेत्र चिकित्सा संस्थान का उद्घाटन करेंगे और लखपति दीदी सम्मेलन में भी शामिल होंगे।

बता दें कि उपराष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर कलेक्टर ने राजनांदगांव क्षेत्र को नो लाईंग जोन घोषित किया है। सुरक्षागत कारणों से यह निर्णय लिया गया है। ड्रोन जैसी उड़ने वाली मशीनों को प्रतिबंधित किया है। वहीं कार्यक्रम स्थल पर CCTV कैमरे भी लगाए गए हैं जिससे उनकी सुरक्षा सख्त रहे।

उपराष्ट्रपति इन कार्यक्रमों में लेंगे भाग

उपराष्ट्रपति छग के राजनांदगांव में उदयाचल मल्टी स्पेशिएलिटी नेत्र चिकित्सा संस्थान का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे लखपति दीदी सम्मेलन में शामिल होंगे। इस सम्मेलन में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा। उपराष्ट्रपति की उपस्थिति इस कार्यक्रम को और भी महत्वपूर्ण बनाएगी। इस दौरान सीपी राधाकृष्णन का महिला सशक्तिकरण पर संबोधन भी हो सकता है।

उपराष्ट्रपति के दौरे का शेड्यूल

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 5 नवम्बर को दोपहर 1.10 बजे पीटीएस ग्राउंड राजनांदगांव पहुंचेंगे। दोपहर 1.10 बजे से दोपहर 1.20 बजे तक स्वागत एवं परिचय प्राप्त करेंगे। उपराष्ट्रपति दोपहर 1.30 से दोपहर 2 बजे तक का समय स्पीकर हाउस में आरक्षित रहेगा। दोपहर 2.10 बजे उदयाचल ट्रस्ट राजनांदगांव के भवन पहुंचेंगे और दोपहर 2.10 बजे से दोपहर 2.25 बजे तक उदयाचल मल्टी स्पेशिएलिटी नेत्र चिकित्सा संस्थान के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद उपराष्ट्रपति दोपहर 2.35 बजे स्टेट स्कूल मैदान राजनांदगांव पहुंचेंगे और दोपहर 2.35 बजे से दोपहर 3.35 बजे तक लखपति दीदी सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 3.35 बजे स्टेट स्कूल मैदान राजनांदगांव से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 3.45 बजे हेलीपेड पीटीएस ग्राउंड राजनांदगांव पहुंचेंगे।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews