Vyapam Exam 2025 : 22 मई को होगी ये प्रवेश परीक्षाएं, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड, जानें नियम-जरूरी दस्तावेज

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) द्वारा प्रीबीएड और प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन 22 मई को किया जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा।
cg vyapam

CG Vyapam Exam 2025 : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा प्री बीएड (B.Ed-25) और प्री डीएलएड (D.El.Ed-25) प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन 22 मई 2025 को किया जाएगा। प्रथम पाली प्री बीएड परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक और द्वितीय पाली प्री डीएलएड अपरान्ह 02 बजे से सायं 4.15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

अभ्यर्थी व्यापम की नई वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ पर अपने प्रोफाइल लॉगिन पेज के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त SMS के यूआरएल के माध्यम से भी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर प्रिंट लिया जा सकता है।

इन नियमों का करना होगा पालन

  • परीक्षा के दिन सभी अभ्यर्थियों को अपने परीक्षा केंद्र पर कम से कम एक घंटे पहले पहुंचना होगा, ताकि मूल पहचान पत्र के सत्यापन के बाद उन्हें प्रवेश की अनुमति दी जा सके।
  • परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, या स्कूल/कॉलेज का फोटोयुक्त परिचय पत्र लाना अनिवार्य होगा।
  • फोटोकॉपी मान्य नहीं होगी। बिना मूल पहचान पत्र के प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

हेल्पलाइन नंबर

परीक्षा केंद्र से संबंधित किसी भी समस्या के लिए अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 या मोबाइल नंबर +91-8269801982 पर सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

  • सबसे पहले वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • Admit Card वाले सेक्शन में जाएं ।
  • Pre D.El.Ed / B.Ed Admit Card 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालें।
  • लॉगिन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड (Pre B.Ed-D.El.Ed Exam) करें और उसका प्रिंट निकाल लें।

नगर सैनिक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 30 मई तक आवेदन

नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा एसडीआरएफ विभाग अंतर्गत महिला नगर सैनिक (छात्रावास ड्यूटी) 1715 एवं नगर सैनिक के 500 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा लिखित परीक्षा का आयोजन रविवार 22 जून 2025 को रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर एवं अम्बिकापुर में आयोजित की जाएगी। रिक्त पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक व पात्र आवेदक लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए 30 मई 2025 शाम 5 बजे तक व्यापम के वेबसाईट में जाकर रजिस्ट्रेशन एवं ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews