Vyapam Recruitment : उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, पुलिस भर्ती पर अपडेट, एडमिट कार्ड-परीक्षा की डेट घोषित, ये रहेंगे नियम, 975 पदों पर होगी भर्ती

Police Recruitment 2022

demo pic

CG Vyapam Recruitment :  छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। पुलिस मुख्यालय ने छत्तीसगढ़ में सूबेदार, उप-निरीक्षक संवर्ग, प्लाटून कमांडर के 975 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए मुख्य लिखित परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। यह परीक्षा 26, 27 और 29 मई को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित की जाएगी।

975 पदों पर होगी भर्ती

दरअसस, छग पुलिस विभाग में अलग-अलग 975 खाली पदों के लिए लिखित परीक्षा के माध्यम से सीधी भर्ती होगी।मुख्य लिखित परीक्षा का आयोजन संभाग मुख्यालय रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और अंबिकापुर में किया गया है। परीक्षा केंद्र की सूचना व्यापम द्वारा पृथक से दी जाएगी। परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र व्यापम के वेबसाइट से 18 मई को सुबह 10 बजे से डाउनलोड किए जा सकेंगे। मुख्य लिखित परीक्ष वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी।

बता दे कि छत्तीसगढ़ सरकार को 58 प्रतिशत आरक्षण देने के कदम को ‘असंवैधानिक’ घोषित करने के छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाने के बाद के बाद अब एक बार फिर इस भर्ती की परीक्षा को लेकर डेट जारी की गई है।

ये रहेंगे नियम

  1. परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र व्यापम के वेबसाइट से 18 मई को सुबह 10 बजे से डाउनलोड किए जा सकेंगे।
  2. मुख्य लिखित परीक्ष वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी।
  3. मुख्य लिखित परीक्षा के अंतर्गत 26 मई को सुबह 8 बजे से 10ः15 बजे तक हिंदी तथा अंग्रेजी भाषा में दक्षता और दोपहर 2 बजे से 5ः15 बजे तक सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन की परीक्षा होगी।
  4. 27 मई को सुबह 8 बजे से 10ः15 बजे तक एप्टीट्यूड टेस्ट और दोपहर 2 बजे से 4ः15 बजे तक विज्ञान (गणित, भौतिकी एवं रसायन) की परीक्षा होगी।
  5. 29 मई को सुबह 8 बजे से 10ः15 बजे तक कम्प्यूटर विज्ञान की परीक्षा होगी।
  6. मुख्य लिखित परीक्षा के आयोजन के लिए संभाग मुख्यालय को चुना गया है। जिसमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और अंबिकापुर में परीक्षा का सेंटर होगा।इन परीक्षा केंद्रों के संबंध में सूचना व्यापम अलग से जारी करेगा।

     

https://vyapam.cgstate.gov.in/sites/default/files/2023-05/advt%20for%20main%20written%20examination.pdf

https://vyapam.cgstate.gov.in/sites/default/files/2023-05/scheme-main-written-examination-.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews