Vyapam Exam : रविवार को आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा, परीक्षार्थियों को इन नियमों का करना होगा पालन, 200 पदों पर होना है भर्ती

व्यापम द्वारा आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 27 जुलाई को प्रदेशभर के 31 जिलों में एक साथ होगी।इसके लिए कई दिशा निर्देश जारी किए गए है। निर्देशों का पालन ना करने पर अभ्यर्थी को परीक्षा देने से वंचित किया जायेगा।
cg vyapam

छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 27 जुलाई रविवार को किया जाएगा। परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक रहेगा।परीक्षा प्रारंभ होने के पहले आधा घंटा में एवं परीक्षा समाप्ति के आखिरी आधा घंटा में परीक्षा केन्द्र से बाहर जाना वर्जित है।परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार सुबह 10:30 बजे बंद कर दिया जाएगा।अभ्यर्थियों को इस बार जूते पहनने की अनुमति नहीं होगी और उन्हें चप्पल पहनकर ही प्रवेश दिया जाएगा। इस परीक्षा के माध्यम से 200 पदों को भरा जाएगा। परीक्षा में एक ही प्रश्न पत्र होगा, जिसमें कुल 100 MCQ प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और कुल परीक्षा 100 अंकों की होगी। परीक्षा अवधि 2 घंटे की होगी।

इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

परीक्षार्थी को अपना फोटो युक्त मूल आईडी प्रूफ जैसे-मतदाता पहचान पत्र, ड्रायविंग लायसेंस, पेन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट, विद्यालय का फोटो युक्त परिचय पत्र, फोटो युक्त अंकसूची, मूल रूप में (फोटो कॉपी मान्य नहीं) परीक्षा दिवस में परीक्षा केंद्र में लाना अनिवार्य है।मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी

  • परीक्षार्थी परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 2 घंटा पूर्व परीक्षा केंद्र में पहुंचे ताकि उनका फ्रिस्किंग एवं सत्यापन किया जा सके।
  • परीक्षा प्रारंभ होने के 15 मिनट पूर्व अर्थात् प्रातः 10.30 बजे परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जायेगा।
  • प्रवेश पत्र के सभी पेज का प्रिंट आउट ले और पेज के केवल एक तरफ प्रिंट करें, क्योंकि प्रत्येक परीक्षा हेतु व्यापम की प्रति परीक्षा केंद्र में जमा हो जाएगी।
  • यदि इंटरनेट से प्राप्त प्रवेश पत्र पर फोटो नहीं आता है, तो अभ्यर्थी अपने साथ दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो ले कर परीक्षा केंद्र में जाए।परीक्षार्थी परीक्षा कक्षा में केवल काले या नीले बाल पॉइंट पेन को ही उत्तर अंकित करने हेतु उपयोग में लाये।
  • व्यापम द्वारा दोबारा प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा। निर्देशों का पालन ना करने पर अभ्यर्थी को परीक्षा देने से वंचित किया जायेगा। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त की जाएगी।
  • परीक्षार्थी परीक्षा दिवस से एक दिन पूर्व ही अपने परीक्षा केंद्र की भौगोलिक स्थिति से भलीभांति परिचित हो जाएं, प्रवेश पत्र पर अंकित समय के पश्चात् किसी को भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • अभ्यर्थी सम्पूर्ण प्रवेश पत्र को पूर्णतः डाउनलोड कर और उनका प्रिंट आउट लेकर परीक्षा केंद्र में जाएं। परीक्षार्थियों को डाकघर के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।
  • किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के संबंध में कठिनाई होती है तो हेल्पलाइन नंबर +91-0771-2972780 एवं मोबाईल नंबर +91-8269801982 पर समय प्रातः 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
  • परीक्षा प्रारंभ होने के पहले आधा घंटा में एवं परीक्षा समाप्ति के आखिरी आधा घंटा में परीक्षा केन्द्र से बाहर जाना वर्जित है।
  • हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने आये। फुटवियर के रूप में चप्पल पहनें। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है।
  • परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घडी, पर्स, पाऊच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है।

Excise Constable Recruitment Exam: ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vyapameg.cgstate.gov.in पर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होम पेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर डालकर लॉगिन करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews