Vyapam Exam :9 नवंबर को ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक भर्ती परीक्षा, परीक्षार्थी इन बातों का रखें ध्यान, विभिन्न पदों पर होना है भर्ती

उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड 2025 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। परीक्षार्थियों को कम से कम दो घंटे पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
cg vyapam

CG Vyapam Exam :उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा 9 नवंबर को ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। रविवार को 10 जिलों में बनाए गए केंद्रों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक निर्धारित है।इसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए है। उम्मीदवार रोल नंबर और अन्य जानकारी डालकर सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

पदों की संख्या और सैलरी 

  • पदों का विवरण: ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (पुरुष) 100,ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (महिला) 100,स्टाफ नर्स 225,वार्ड बाय 50,वार्ड आया 50
  • वेतनमान : सैलरी स्टाफ नर्स ₹5200–₹20200 (लेवल 7), ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (पुरुष) ₹5200–₹20200 (लेवल 5), ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (महिला) ₹5200–₹20200 (लेवल 5), वार्ड बाय ₹4750–₹7440 (लेवल 1), वार्ड आया ₹4750–₹7440 (लेवल 1)

इन केन्द्रों पर होगी परीक्षा : रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, रायगढ़, धमतरी, अंबिकापुर (सरगुजा), बैकुंठपुर (कोरिया), कांकेर, जगदलपुर और राजनांदगांव जिले में परीक्षा केंद्र बनाए गए ।

परीक्षार्थी इन बातों का रखें ध्यान

  • उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड 2025 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।
  • परीक्षार्थियों को कम से कम दो घंटे पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
  • मूल पहचान पत्र से पहचान और फ्रिक्सिंग के बाद ही परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति दी जाएगी।
  • प्रवेश पर पर अंकित समय के बाद अभ्यर्थी को किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • अभ्यर्थियों को डाक से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा।
  • परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा।
  • अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने की अनुमति है।
  • काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैंगनी रंग व गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े पहनना वर्जित है।
    फुटवियर के रूप में अभ्यर्थी चप्पल पहन सकते हैं।
  • कान में किसी भी प्रकार का आभूषण पहनने पर रोक लगाई गई है।
  • परीक्षा के पहले 30 मिनट और आखिरी 30 मिनट में परीक्षा कक्ष से बाहर जाने पर रोक है।
  • परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रिानिक उपकरण, इलेक्ट्रिानिक घड़ी, पर्स, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि प्रतिबंधित है।

https://vyapamcg.cgstate.gov.in/uploads/pdfs/7eb96fa5-8ce2-4d20-8437-75c6e986e359_3268.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews