जबलपुर लोकायुक्त का एक्शन, 11 हजार रुपये की रिश्वत लेते इंजीनियर गिरफ्तार

जबलपुर लोकायुक्त का एक्शन, 11 हजार रुपये की रिश्वत लेते इंजीनियर गिरफ्तार

छिंदवाड़ा, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरी (Bribe) पर लगाम नहीं लग पा रही है। लोकायुक्त (Lokayukta) लगातार रिश्वतखोरों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। आज फिर लोकायुक्त की जबलपुर टीम (Jabalpur Lokayukta) ने रिश्वत लेते एक इंजीनियर को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा हाऊसिंग बोर्ड में पदस्थ कार्यपालन यंत्री राहुल मेश्राम को लोकायुक्त पुलिस जबलपुर की टीम ने 11 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें – MPPSC : PSC परीक्षा को लेकर हाई कोर्ट पहुंचा एक और आरक्षण विवाद, याचिका दायर

लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अक्षत कंस्ट्रक्शन ने छिंदवाड़ा हाऊसिंग बोर्ड में काम किया था जिसका बिल पेंडिंग था। कंपनी के मालिक लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा से कार्यपालन यंत्री राहुल मेश्राम बिल पास करने की एवज में रिश्वत की मांग कर रहे थे।

ये भी पढ़ें – राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय व्यापार में बढ़ेगी MP की हिस्सेदारी, शिवराज सरकार ने लिया ये फैसला

ठेकेदार ने इसकी शिकायत जबलपुर लोकायुक्त पुलिस में की।  लोकायुक्त ने प्लान बनाकर ठेकेदार लक्ष्मीनारायण को कार्यपालन यंत्री के पास 11 हजार रुपये लेकर भेजा। जैसे ही ठेकेदार ने रिश्वत की राशि कार्यपालन यंत्री को दी, वहां पहले से छिपी लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें – MP में मार्च-जून महीने में पूरी होंगी 63 परियोजनाएं, ठेकेदारों को मिले ये निर्देश

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews