अमरवाड़ा उपचुनाव : सीएम मोहन यादव ने किया बीजेपी की जीत का दावा, आज शाम थम जाएगा प्रचार

यहाँ 10 जुनाई को मतदान होगा। मुख्यमंत्री ने आज ग्राम बटका खापा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब छिंदवाड़ा की जनता कांग्रेस के झूठ को अच्छी तरह पहचान गई है और इसका सबूत लोकसभा चुनावों में मिल चुका है। उन्होंने विश्वास जताया कि एक बार फिर लोग विकास और ख़ुशहाली के लिए बीजेपी को ही चुनेंगे।
अमरवाड़ा उपचुनाव : सीएम मोहन यादव ने किया बीजेपी की जीत का दावा, आज शाम थम जाएगा प्रचार

Assembly by-election in Amarwara seat : अमरवाड़ा उपचुनाव के लिए आज शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा। यहाँ 10 जुलाई को मतदान होगा। आज सीएम डॉ. मोहन यादव ने ग्राम बटका खापा में एक सभा को संबोधित करते हुए जनता से बीजेपी के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा क्षेत्र की जनता को कमलनाथ ने सालों से धोखा दिया है और अब जनता की जो प्रतिक्रिया आ रही है उससे पता चलता है कि जिस तरह से हम छिंदवाड़ा का लोकसभा चुनाव जीते थे उसी प्रकार से अमरवाड़ा चुनाव भी जीतेंगे।

मुख्यमंत्री ने किया जीत का दावा

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि ये हमारे लिए गौरव की बात है कि इस बार लोकसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी की जीत हुई है। अब तक यहाँ बाहर से आए हुए लोग जीतते थे, लेकिन इस बार जनता ने उनके झूठ का जवाब दे दिया है। सीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कहा जा रहा था कि छिंदवाड़ा सीट कभी बीजेपी नहीं जीत सकती है, लेकिन इस बार जनता ने बता दिया है कि ये कांग्रेस का गढ़ नहीं है गड़बड़ है और इसे चुनाव परिणामों ने साबित भी कर दिया है। उन्होंने कहा कि अमरवाड़ा उपचुनावों में भी ये जीत दोहराई जाएगी और उन्हें पूरा भरोसा है कि इस बार भी भाजपा को जनआशीर्वाद मिलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वो इस क्षेत्र के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि मंत्री संपतिया उइके को छिंदवाड़ा ज़िले का प्रभारी मंत्री भी बनाने पर विचार चल रहा है।

बीजेपी-कांग्रेस दोनों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल

बता दें कि पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों में कमलेश शाह ने अमरवाड़ा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था और वो जीते भी थे। लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले वो बीजेपी में शामिल हो गए और विधायकी से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद ये सीट ख़ाली हो गई और अब यहाँ दस जुलाई को उपचुनाव होने जा रहा है। बीजेपी ने यहाँ से कमलेश शाह को अपना उम्मीदवार बनाया है वहीं कांग्रेस से धीरेन शाह उम्मीदवार हैं। ये सीट बीजेपी और कांग्रेस दोनों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है। विधानसभा चुनावों में भले ही बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की, लेकिन छिंदवाड़ा ज़िले की सभी सात सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी विजयी हुए थे। अमरवाड़ा में आख़िरी बार बीजेपी 2008 में जीती थी और अब वो यहाँ जीतने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। यही वजह है कि सीएम मोहन यादव ख़ुद कई सभाओं में शामिल हुए और उन्होंने क्षेत्र के लिए कई घोषणाएं भी की हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews