साली की शादी में ‘जीजा’ निकला कोरोना पॉजिटिव, दूल्हा-दुल्हन समेत सौ से ज्यादा लोग क्वारंटाइन

साली की शादी में ‘जीजा’ निकला कोरोना पॉजिटिव, दूल्हा-दुल्हन समेत सौ से ज्यादा लोग क्वारंटाइन

छिंदवाड़ा। कोरोना संकट (Corona Crisis) में लॉकडाउन (Lockdown) के चलते कई शादियां टल चुकी हैं| वहीं अनुमति मिलने के बाद कई जगह शादियां हो रही है| इस बीच छिंदवाड़ा (Chhindwara) में हुई एक शादी में तब हड़कंप मच गया, जब दिल्ली से साली की शादी में शामिल होने परिवार समेत आया जीजा कोरोना पॉजिटिव निकला| लड़की के जीजा की पॉजिटिव होने की खबर पर घराती और बाराती दोनों पक्षों में अफरा तफरी मच गई। वहीं सूचना मिलते ही प्रशासन ने दूल्हा-दुल्हन सहित 105 लोगों को मौके पर ही सूचीबद्ध किया और क्वारेंटाइन कराया।

जुन्नारदेव निवासी CISF का जवान जो दिल्ली में पदस्थ था, अपनी साली की शादी में दिल्ली से पिपरिया आया था। पिपरिया से फल की गाड़ी में बैठ कर वो जुन्नारदेव पहुंचा। 20 मई को जुन्नाारदेव के रामबाग आया था। जवान के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर रामबाग क्षेत्र के शादी वाले परिवार और शामिल हुए के लोगों की स्वास्थ्य की जांच की गई है। लड़की के जीजा की पॉजिटिव होने की खबर के बाद प्रशासन ने दूल्हा-दुल्हन सहित 105 घराती और बाराती पक्ष के लोगों को मौके पर ही सूचीबद्ध किया और क्वारेंटाइन कराया। इसमें शादी कराने आए पंडित, टेंट वाले, नाई, भोजन पकाने वाले और बाजे भी शामिल है। इसमें 16 को सिंगोड़ी क्वारेंटाइन सेंटर और बाकी को कन्या शिक्षा परिसर में क्वारेंटाइन किया गया है। पत्नी, दो बच्चे, सास और भाई को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

20 मई को आया था छिंदवाड़ा
दिल्ली में पदस्थ सीआईएसएफ जवान अपनी साली की शादी में शामिल होने के लिए अपने माता-पिता के साथ 20 मई को छिंदवाड़ा आया था। इस दौरान दिल्ली से चलने के बाद वह पिपरिया पहुंचा। फिर फल के वाहन में सवार होकर अपने घर जुन्नाारदेव के वार्ड क्रमांक 3 पहुंचा। जहां वार्ड 3 में अपने घर में करीब 3 घंटे तक रूकने के बाद वह अपनी साली की शादी में शामिल होने के लिए शहर के रामबाग क्षेत्र में आया था। जहां वैवाहिक कार्यक्रम में बाकायदा शामिल हुआ। 24 मई को स्वास्थ्य खराब होने पर वह जिला अस्पताल पहुंचा था। प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के मेल सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया था। वार्ड से बिना किसी सूचना के वापस अपने ससुराल चला गया था। 25 मई को दोबारा अस्पताल लौटे युवक का सेंपल जबलपुर मेडिकल कॉलेज लैब भेजा गया था। जिसकी जांच रिपोर्ट मंगलवार दोपहर में प्राप्त हुई है। युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही उसे कोरोना आईसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews