Hindi News

Chhindwara: अपनी मांगों को लेकर जिला और ग्राम पंचायत के कर्मचारियों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

Written by:Harpreet Kaur
Published:
Chhindwara: अपनी मांगों को लेकर जिला और ग्राम पंचायत के कर्मचारियों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

छिंदवाड़ा, विनय जोशी। अपनी मांगों को लेकर जिला और ग्राम पंचायत के कर्मचारी पांच दिन से हड़ताल पर है। इसी के चलते छिंदवाड़ा (Chhindwara) में संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी ने अपनी मांगों को लेकर जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी एवं विधायक को ज्ञापन सौंपा।

यह भी पढ़ें…Jabalpur: वैक्सीनेशन सेंटर में तैनात कर्मचारियों को परोसा जा रहा खराब खाना, अधिकारीयों ने दिया जांच का आश्वासन

सरकार की रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाला पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर गुरुवार से जनपद कार्यालय के सामने अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए है। जिसके कारण जनपद पंचायत एवं पंचायतों में काम ठप पड़ गया है। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को अधिकारी एवं कर्मचारियों ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे एवं विधायक सोहन वाल्मीक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञात हो की प्रदेश सरकार के द्वारा मांगो को लेकर कोई निर्णय नहीं होने के कारण गुरूवार से वे अनिश्चितकालीन कलम कार्यालय बंद हड़ताल पर चले गए है।

ज्ञात हो कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारी राज्य इकाई के संयुक्त मोर्चा के आवाहन पर अपनी समस्याओं को लेकर आंदोलन का रास्ता अपनाया है। मांगो में लक्ष्य पूरा करने के लिए अनावश्यक दबाव बनाकर प्रताड़ित करने- डीए इंक्रीमेंट रोकने सहित अन्य कई मुद्दे शामिल है। वहीं हड़ताल के कारण अब ग्रामीणों को पंचायत के कार्यो को लेकर परेशनियों का सामान करना पड़ रहा हैं। मस्टररोल आदि कार्य नही होने के कारण भी अब गरीब मजदूरों के सामने रोजगार मिलना मुश्किल होगा। साथ ही पुराने भुगतान नही होने से आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता हैं। आंदोलन स्थल में जाकर नेताद्वय ने हड़तालियों को सम्बोधित भी किया। केंद्र व राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उनके साथ हर मोर्चे पर लड़ने की बात की।

यह भी पढ़ें…MP Board: 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर- 29 जुलाई को घोषित होगा रिजल्ट

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !