Chhindwara News – विधायक ने किसान आंदोलन के समर्थन में निकाली पद यात्रा 

Chhindwara News – विधायक ने किसान आंदोलन के समर्थन में निकाली पद यात्रा 

छिंदवाड़ा, विनय जोशी। कृषि कानूनों के विरोध में लगभग 3 माह से चल रहे किसान आंदोलन (Farmer Protest) के समर्थन में आज परासिया विधायक के साथ पूर्व जनपद सदस्य और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किसानों को साथ लेकर पद यात्रा निकाली यह यात्रा परासिया विधानसभा के ग्राम बेलगांव से निकली गई।  विधायक द्वारा माँ शेरा वाली  की पूजा अर्चना कर शुरू की यात्रा का लिखावाड़ी, नोनिकला, दरवाई होते हुए चराई में समापन हुआ।

विधायक सोहन लाल वाल्मीक ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में तानाशाही सरकार का राज है, किसानों द्वारा टिकरी  व गाजीपुर बॉर्डर व दिल्ली पर कई हजारों  की संख्या में किसान धरने पर बैठा है आंदोलित किसान अपनी जायज मांगों  के साथ धरने स्थल पर डटकर खड़ा हुआ है, आज लागबहग तीन महीने हो जाने के बाद भी भाजपा के तानाशाहों की सरकार किसानों की मांग पर कृषि कानूनों को रद्द करने को तैयार नही है, कांग्रेस वार्ड स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक किसानों के इस आंदोलनों का समर्थन कर रही है साथ ही साथ लगातार सरकार से इन कानूनों को रद्द करने की मांग कर कानूनों का विरोध कर रही है। यात्रा के समापन के पूर्व किसान आंदोलन में मारे गए किसानो के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews