Chhindwara पुलिस को मिली सफलता, चोरी का खुलासा करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार आरोपी चोर को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के मदद से हिरासत में लिया गया, जिसने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया।
Bhopal Police

Bhopal: Police arrested the accused who robbed women of their gold chains.

Chhindwara News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जहां पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान चोर के पास से लाखों रुपए के चोरी किए गए जेवर और गहनों को बरामद कर लिया गया है। आइए जानते हैं विस्तार से…

आरोपी ने खाली घर में चोरी की घटना को दिया अंजाम

दरअसल, चोरी का पूरा मामला छिंदवाड़ा जिले के चंदन गांव का बताया जा रहा है। जिले के कोतवाली टीआई उमेश गोलानी के मुताबिक पिछले महीने की 16 तारीख को चोर ने चंदन गांव के निवासी सविता पिता अनिल वरकड़े अपने परिवार के साथ जंवारे के कार्यक्रम में गए थे। वहीं जब 26 अप्रैल को वापस आए तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। सात ही घर में रखे सोने चांदी के जेवरात कई सारे गहने के साथ मोबाइल फोन गायब था। जिसके बाद घरवालों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था।

पूछताछ में स्वीकार किया अपना अपराध

इस दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। वहीं पुलिस के अनुसार आरोपी चोर को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के मदद से हिरासत में लिया गया। पकड़े गए आरोपी का नाम रोहित पुत्र रामकलेश यादव उम्र 19 साल निवासी एकता कालोनी, चंदनगांव है। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में चोरी के अपराध को स्वीकार किया। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रहा है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews