छिंदवाड़ा में पकड़ाया हाईटेक क्रिकेट सट्टा

छिंदवाड़ा में पकड़ाया हाईटेक क्रिकेट सट्टा

छिंदवाड़ा, विनय जोशी| आईपीएल क्रिकेट के सट्टा (IPL Cricket Betting) का बुखार छिंदवाड़ा जिले में भी फेल गया है| जिले के अलावा ब्लाक स्तर में भी सट्टे के खिलाड़ी सट्टा खेल रहे है । बीती रात छिंदवाड़ा (Chhindwara) में IPL क्रिकेट के सट्टे पर छिंदवाड़ा कोतवाली पुलिस (Police) ने छापामार कार्यवाही की है | जिसमें छिंदवाड़ा में चल रहा हाईटेक क्रिकेट सट्टा पकड़ाया है ।

कोतवाली पुलिस में कार्यवाही कर सटोरी अज्जू मंडरा सहित उसके 2 और सहियोगियों को मौके से गिरफ्तार किया है । बताया जा रहा है के पुलिस को लंबे समय से इस सट्टे की जानकारी मिल रही थी । जिस पर पुलिस को घेराबंदी कर सट्टा पकड़ने में कामयाबी मिली है । पुलिस को मौके से 14 मोबाइल और 15000 रु मिले है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews