7 अगस्त को छिंदवाड़ा में ‘समाधान कार्यक्रम’, CM यादव करेंगे जनता की समस्याओं की सुनवाई

छिंदवाड़ा में 7 अगस्त को समाधान दरबार का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव यहां खुद सीएम हेल्पलाइन में दर्ज की गई शिकायत का समाधान करने वाले हैं।
Chhindwara

मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की शुरुआत होने जा रही है। इस अभियान के तहत पहला जिला स्तरीय कार्यक्रम छिंदवाड़ा में आयोजित किया जाने वाला है। इस समाधान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव खुद सीएम हेल्पलाइन में दर्ज की गई शिकायतों की समीक्षा करने वाले हैं।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को देखते हुए सीएम कार्यालय की ओर से अफसर को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि शिकायत का समाधान केवल कागजों पर नहीं बल्कि जमीनी स्तर पर होना चाहिए ताकि जनता को न्याय मिल सके। बता दें कि समाधान दरबार लंबे समय से जनता की लंबित शिकायतों की सीधी समीक्षा करने, प्रशासनिक जवाबदेही तय करने और मुख्य मामलों का निपटारा करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

कब तक चुनी जाएगी शिकायत

लोक सेवा प्रबंधन विभाग के अपर सचिव नीरज मंडलोई ने समाधान दरबार को लेकर छिंदवाड़ा कलेक्टर को निर्देश जारी कर दिए हैं। शिकायतें चुनने के लिए 3 अगस्त तक का समय तय किया गया है। अलग-अलग विभागों से जुड़ी 20 से 25 शिकायत 3 अगस्त तक तय की जाएगी। इन सभी की निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद 5 अगस्त तक जिला कलेक्टर द्वारा सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर उनके समाधान की रिपोर्ट अपलोड की जाएगी।

CM खुद करेंगे समाधान

इस समाधान दरबार के दौरान सबसे अहम शिकायतों की फाइल खुद मुख्यमंत्री मोहन यादव खोलने वाले हैं। इस दौरान शिकायतकर्ता उनके सामने मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री पीड़ितों से सीधे बात करेंगे। मौके पर संबंधित विभाग के अधिकारियों से समाधान पूछा जाएगा और जवाबदेही तय की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews