
छिंदवाड़ा, विनय जोशी। छिंदवाड़ा (chhindwara) में शुरु होने वाला है वैक्सीनेशन महाअभियान (vaccination great campaign)। कोरोना 19 महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए केंद्र व राज्य सरकार वैक्सीन (vaccine) लगवाने के लिए विभिन्न प्रकार से नागरिको को प्रेरित कर रही है। इसी क्रम में सरकार वैक्सीनेशन महाअभियान 21 जून से शुरू कर रही है।
यह भी पढ़ें… BJP सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रदेशवासियों से बड़ी अपील, इंदौर-भोपाल को दी बधाई
21 जून से शुरू हो रहे वैक्सीनेशन महाअभियान को लेकर जिले व तहसील स्तर पर पूर्व से तैयारी शुरू हो गई थी। आज छिंदवाड़ा जिले के परासिया विधानसभा के जनपद पंचायत परासिया के सभागार में विधायक सोहनलाल वाल्मीक ने खंड स्तरीय आपदा समिति की बैठक का आयोजन किया जिसमें राज्य नेताओं, व्यापारी, समाज सेवी कार्यकर्ता, सभी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक लेकर वैक्सीनेशन महा अभियान को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई ।
यह भी पढ़ें… इस कांग्रेस नेता ने भाजपा और सीएम पर साधा जमकर निशाना, ग्वालियर, इंदौर के नाम बदलने की बात पर अडिग
इस कार्यक्रम में सब की नजर ग्रामीण क्षेत्रों पर होगी क्योंकि ब्लाक के कई गांव पर वैक्सीन निरंक होने के कारण सभी संस्थानों और अधिकारियों के ऊपर ग्रामीणों को वैक्सीन लगवाने के लिए तैयार करने की जिम्मेदारी होगी।
[dgv_vimeo_video id=”564934034″]
CTO और डिजिटल हेड

