छिंदवाड़ा- स्व सहायता समूह की महिलाओं और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

छिंदवाड़ा- स्व सहायता समूह की महिलाओं और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

छिंदवाड़ा, विनय जोशी। परासिया में शुक्रवार दिन भर ज्ञापनों का दौर रहा। मध्यप्रदेश आजीविका मिशन और स्वसहायता समूह की महिलाओं तथा भाजपा शहरी मंडल द्वारा अलग अलग मामलों को लेकर एसडीएम और जनपद सीईओ को ज्ञापन दिया गया।

अलीराजपुर- रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, इंदौर लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई

मध्यप्रदेश आजीविका मिशन और स्वसहायता समूह की महिलाओं ने जनपद ग्राउंड में एकत्रित होकर जनपद सीईओ को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। महिलाओ ने जानकारी दी कि जनपद के कर्मचारियों के हड़ताल में चले जाने से हमारे सभी काम रूक गए हैं और हमें समूह चलाने में तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध भी किया कि हमारे भाइयो की मांगें पूरी होनी चाहिए।

वहीं भाजपा शहरी मंडल ने रेलवे द्वारा अतिक्रमण तोड़े जाने के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल कर नारेबाजी की और निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकर्ता को लाभ पहुंचाने के लिए यह कार्रवाई करा रही है, जिससे शहर के हजारों लोग बेघर हो जाएंगे। ज्ञापन में भाजपा ने इस कार्रवाई को रोकने का निवेदन किया।

[dgv_vimeo_video id=”583762047″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews