कोरोना काल में लापरवाही पर गिरी गाज, पंचायत समन्वयक अधिकारी सस्पेंड

mp

छिंदवाड़ा| कोरोना (Corona) संकट काल में शासन के आदेश की अवहेलना करना और मोबाइल बंद कर मुख्यालय से गायब रहना जनपद पंचायत तामिया के पंचायत समन्वयक अधिकारी को महंगा पड़ गया| जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) गजेंद्र सिंह नागेश ने समन्वयक अधिकारी कमल अहके को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है|

निलंबन अवधि में अहके का मुख्यालय जनपद पंचायत कार्यालय हर्रई रहेगा और उन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी । साथ ही उनके विरूध्द विभागीय जांच संस्थित की जाकर जनपद पंचायत तामिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को विभागीय जांच अधिकारी और तामिया के खंड पंचायत अधिकारी को प्रस्तुतकर्ता अधिकारी नियुक्त करते हुये 60 दिवस में विभागीय जांच की कार्यवाही पूर्ण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये है ।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नागेश ने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण एवं बचाव संबंधी कार्यो में शासन/वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त आदेशों की अवहेलना करने, अपने कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने, बिना सूचना और आवेदन पत्र के कर्तव्य से अनुपस्थित रहने, मोबाईल बंद रखने, मुख्यालय में निवास नहीं करने आदि की शिकायत मिलने पर पंचायत समन्वयक अधिकारी कमल अहके को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews