अमरवाड़ा पहुंचकर सीएम डॉ मोहन यादव और वीडी शर्मा ने जताया आभार, उद्योगपतियों से भी मुलाकात की

वीडी शर्मा ने कहा - एक-एक बूथ पर भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव लड़ा, कार्यकर्ताओं ने अथक मेहनत की, ये मोदी जी के प्रति अथाह विश्वास की जीत है, भाजपा की डबल इंजन की सरकार के विकास के कार्यों की जीत है।
Mohan Yadav VD Sharma Amarwara

Mohan Yadav, VD Sharma reached Amarwara : अमरवाड़ा उप चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा आज मतदाताओं का आभार जताने पहुंचे, उन्होंने आभार रैली में हिस्सा लिया और अमरवाड़ा विधानसभा की जनता क अभिनन्दन किया, उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी थे, मुख्यमंत्री ने इस दौरान क्षेत्र के उद्योगपतियों से वर्चुअली संवाद कर प्रदेश में निवेश एवं व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के विषय में विस्तार से चर्चा भी की।

सीएम मोहन यादव ने जनता का आभार जताया , उद्योगपतियों से मुलाकात भी की 

आज अमरवाड़ा में आयोजित आभार रैली में सहभागिता कर विधानसभा मुख्यमंत्री ने उप चुनाव में विजय का आशीर्वाद देने वाले क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा-  मेरे भाइयों-बहनों, आज आप सबने जो अपार प्रेम और आशीर्वाद की वर्षा की है, उसके लिए भी हृदय की गहराइयों से धन्यवाद देता हूँ।  उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और विजयी प्रत्याशी कमलेश शाह भी थे। मुख्यमंत्री ने अमरवाड़ा प्रवास के दौरान छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, बालाघाट एवं सिवनी के उद्योगपतियों से वर्चुअली संवाद कर प्रदेश में निवेश एवं व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के विषय में विस्तृत चर्चा की।

वीडी शर्मा ने कहा ये प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जनता के विशवास की जीत है 

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा – छिंदवाड़ा लोकसभा में इतिहास बनने के बाद, अब अमरवाड़ा में उपचुनाव में जीत का इतिहास बना उसके लिए छिंदवाड़ा की जनता का हृदय से धन्यवाद और आभार व्यक्त करता हूं एक-एक बूथ पर भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव लड़ा, कार्यकर्ताओं ने अथक मेहनत की, ये मोदी जी के प्रति अथाह विश्वास की जीत है, भाजपा की डबल इंजन की सरकार के विकास के कार्यों की जीत है, उन्होंने कहा कि मैंने पहले भी कहा था कि छिंदवाड़ा यदि गढ़ है तो गरीब कल्याण की योजनाओं के हितग्राहियों का गढ़ है, मैं दिल से इस क्षेत्र की जनता को धन्यवाद देता हूँ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews