इलेक्शन एमपी : प्रत्याशी का जनता से वादा- ‘जब तक नहीं बनूंगा विधायक, नहीं करूंगा शादी

Electoral-MP--Promise-of-the-candidate-for-the-public---'I-will-not-make-the-MLA

छिंदवाड़ा। 

प्रदेश में चुनावी माहौल पूरे शबाब पर है। प्रचार-प्रचार से लेकर जनता को लुभाने राजनीतिक दल व प्रत्याशी अजब-गजब तरीके अपना रहे हैं। जी हां ऐसा ही एक वाकया छिंदवाड़ा जिले की जुन्नारदेव विधानसभा सीट से देखने को मिला है। जहां निर्दलीय प्रत्याशी लोगों के बीच वोट मांगते हुए बोल रहे हैं कि जब तक वे विधायक नही बन जाते वे शादी नही करेंगें।इसके साथ ही प्रत्याशी लोगों से पति-पत्नी के झगड़े सुलझाने, शराब-गुटखा छुड़वाने जैसे कामों से निजात दिलाने का भी दावा कर रहा है। प्रत्याशी का यह चुनावी वादा शहरभर में चर्चा का विषय बना हुआ हैं।

दरअसल, दिनेश इवनाती ने जुन्नारदेव विधानसभा सीट से निर्दलीय पर्चा दाखिल किया है।इन दिनों वे अपने क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे लोगों के बीच संकल्प ले रहे है कि से कहते फिर रहे है कि अभी कुंवारे हैं और जब तक एक बार विधायक नहीं बन जाते, तब तक वे शादी भी नहीं करेंगे।इतना ही नही जिले के इवनाती का कहना है कि विधायक बनने के बाद वो उन पतियों की मदद करेगा, जो अपनी पत्नी से परेशान है या फिर उन पत्नियों की मदद करेगा, जो अपने पति से परेशान है. साथ ही व्यापार में तरक्की नहीं होने पर, नौकरी नहीं लगने जैसी समस्याओं का भी वो समाधान करेंगे। उन्होंने जनता से वादा किया है कि किसी का पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है या शराब-गुटखा छुड़वाने जैसे कामों से भी वो निजात दिलाएंगे। दिनेश इवनाती का यह चुनावी वादा शहरभर में चर्चा का विषय बना हुआ हैं।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews