एटीएम बैंक में शार्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड ने काबू पाया

एटीएम बैंक में शार्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड ने काबू पाया

छिंदवाड़ा, विनय जोशी। जिले के जुन्नरदेव विधानसभा के दमुआ में उस समय भगदड़ मच गई जब एसबीआई बैंक के एटीएम में शॉट सर्किट से आग लग गई। तत्काल फायरब्रिगेड को बुलाया गया और इस तरह एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

जुन्नारदेव के दमुआ में आज सुबह अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। लेकिन आग भीषण हो पाती उससे पहले ही काबू पा लिया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया की अचानक एसबीआई बैंक के एटीएम से धुआं निकलता दिखा जिसके बाद शॉट सर्किट भी हुआ। जैसे ही शॉटसशर्किट की आवाज आई तो तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई और कुछ ही मिनटों में दमकल ने आकर आग पर काबू पा लिया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews